फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tricolor being forcibly sold at ration shops Varun Gandhi said shameful

Varun Gandhi: राशन की दुकानों पर जबरन बेचा जा रहा तिरंगा, वरुण गांधी ने बताया शर्मनाक

Wed, 10 Aug 2022 10:15 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, पीलीभीत
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, पीलीभीत Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 10 Aug 2022 10:15 AM IST
सार

वीडियो में कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि जब वे राशन लेने गए तो उन्हें राशन कोटा के डीलर ने जबरन तिरंगा बेचा, जिसके बदले में उसने 20 रुपये भी काट लिए। उन्होंने कहा कि उनके पास रुपये नहीं थे तो उनके हिस्से से 20 रुपये का गेहूं कम कर दिया गया।

विज्ञापन
Tricolor being forcibly sold at ration shops Varun Gandhi said shameful
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में उल्लास का माहौल है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के माध्यम से खुशियां मना रही हैं। इस बीच कई लोगों ने दावा किया है कि उन्हें तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। भाजपा नेता और पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने भी ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट कर इसे शर्मनाक बताया है।

विज्ञापन


वरुण गांधी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ''आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो दुर्भाग्यपूर्ण होगा। राशनकार्ड धारकों को या तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है। हर भारतीय के हृदय में बसने वाले तिरंगे की कीमत पर गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है।''
विज्ञापन


वीडियो में कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि जब वे राशन लेने गए तो उन्हें राशन कोटा के डीलर ने जबरन तिरंगा बेचा, जिसके बदले में उसने 20 रुपये भी काट लिए। उन्होंने कहा कि उनके पास रुपये नहीं थे तो उनके हिस्से से 20 रुपये का गेहूं कम कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में राशन डीलर भी दावा कर रहा है कि उसे ऊपर से आदेश है कि इतने तिरंगा झंडे उसे हर हाल में खपाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed