फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tree guards and drinking water stalls will be installed in the city, sanitation and water supply will be improved.

Pilibhit News: शहर में लगेंगे ट्री गार्ड और प्याऊ, सफाई व जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त

Tue, 26 May 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tree guards and drinking water stalls will be installed in the city, sanitation and water supply will be improved.
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सहमति बनी। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में साफ-सफाई, जलापूर्ति, पथ प्रकाश व्यवस्था और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं, पूर्व में ब्लैकलिस्ट की गई चार फर्मों को सभासदों के बहुमत से राहत देने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार समेत सभासद और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए। साथ ही कर वसूली और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया। बैठक के दौरान उन चार फर्मों के प्रकरण पर भी चर्चा हुई, जिन्हें पूर्व में कार्यों में त्रुटियां पाए जाने पर ब्लैकलिस्ट किया गया था। संबंधित फर्मों की ओर से अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी गई। इस पर सभासदों ने बहुमत से मानवता के आधार पर उन्हें राहत देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शहर को अधिक हरित और सुंदर बनाने के उद्देश्य से पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर शीतल जल प्याऊ स्थापित कराने पर सहमति बनी, जिससे राहगीरों और आम लोगों को राहत मिल सके। बैठक में साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, निर्मल सिंह, विपिन गंगवार, राशिद हुसैन, शैलेंद्र कौर समेत अन्य सभासद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed