{"_id":"61fc1d2694074167fd11f9c3","slug":"tree-fell-on-laborers-one-died-during-treatment-pilibhit-news-bly4744119173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों पर गिरा पेड़, इलाज के दौरान एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों पर गिरा पेड़, इलाज के दौरान एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यरिया/पीलीभीत। गांव टांडा विजैसी में एक ठेकेदार पापुलर के पेड़ों का कटान करा रहा था। मजदूर कटी हुई लकड़ी ट्रॉली पर लाद रहे थे। इसी दौरान काटा जा रहा एक पेड़ मजदूरों पर गिर गया था। इससे तीन मजदूर घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने उसके परिजन राममूर्ति अस्पताल भोजीपुरा ले गए। जहां इलाज के दौरान रात 10 बजे उसकी मौत हो गई।
न्यूरिया कस्बा के मोहल्ला मियां खान निवासी 35 वर्षीय सिराज अहमद, शमशुल और मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद यासीन बुधवार रात टांडा विजैसी में लकड़ी लादने गए थे। सिराज की पत्नी किसवर जहां ने बताया कि घटना के दौरान एक ओर पेड़ों का कटान हो रहा था और दूसरी ओर लकड़ी की लोडिंग की जा रही थी। इस दौरान एक पेड़ उनके पति और दो अन्य लोगों के ऊपर गिर गया था। इससे वह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोगों ने तीनों को न्यूरिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पति सिराज अहमद की हालत गंभीर होने पर भोजीपुरा स्थित राममूर्ति अस्पताल लेकर गए थे। इलाज के दौरान रात करीब दस बजे पति की मौत हो गई। इसी सूचना वहां की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को देर शाम शव को दफन कर दिया गया।