{"_id":"68582ac67e9978c522099b64","slug":"transport-traders-will-go-on-strike-if-the-problem-is-not-resolved-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-138324-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: समस्या का समाधान न होने पर हड़ताल करेंगे ट्रांसपोर्ट व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: समस्या का समाधान न होने पर हड़ताल करेंगे ट्रांसपोर्ट व्यापारी
विज्ञापन
पीलीभीत। दिन में बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री को लेकर ट्रांसपोर्ट व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों का कहना है कि अगर ट्रांसपोर्ट का वाहन शहर में नहीं आएगा तो जीएसटी के अंतर्गत माल के ई-बिल का समय निकलने से माल अवैध हो जाएगा। उनका कहना है कि समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे।
नो एंट्री को लेकर रविवार को परचून रिटेल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के व्यापारियों ने बैठक की। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में ट्रांसपोर्ट के वाहन को शहर में सुबह आठ से रात आठ बजे तक नो एंट्री को लेकर आपत्ति जताई। व्यापारियों का कहना था कि प्रशासन के इस फरमान से उनको खासी समस्या को सामना करना पड़ेगा।
व्यापारियों के अनुसार एंट्री में बेवजह सख्ती करने की वजह से शहर में आवश्यक खानपान की वस्तुओं एवं जीवनरक्षक दवाओं का संकट खड़ा हो जाएगी। व्यापारियों ने मांग की कि सुबह दस बजे तक वाहनों को आने दिया जाए व शाम को तीन बजे से पांच बजे तक बाहर के लंबी दूरी के बड़े ट्रकों को प्रवेश की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना था कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में सुलभ अग्रवाल, विक्रम सिंह, ऋषभ सिंह, मुन्ना भाई, विजय अग्रवाल, स्पर्श सिंह, दानिश, अंकित अग्रवाल उपस्थित रहे ।