फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Transport business back on track, 50 trucks return from Delhi

Pilibhit News: पटरी पर आया ट्रांसपोर्ट कारोबार, दिल्ली से लौटे 50 ट्रक

Mon, 25 May 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Transport business back on track, 50 trucks return from Delhi
रविवार को लौटा ट्रक से उतरता माल। संवाद
पीलीभीत। तीन दिन की दिल्ली में हुई ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की हड़ताल के बाद रविवार को कहीं जाकर स्थानीय ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कारोबार पटरी पर लौटा। तीन दिन पहले दिल्ली माल लोड करने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के ट्रक दिल्ली में हड़ताल के चलते फंसे रहे। रविवार को लौटे ट्रक से माल उतरने के बाद बाजार में व्यापारियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

टोल प्लाजा व डीजल पर चार रुपये तक बढ़ते दामों के चलते 21 मई की सुबह से तीन दिवसीय ट्रांसपोर्ट की हड़ताल रही।
इससे दिल्ली से जाने व आने वाले मालवाहक वाहन अपने-अपने स्थानों पर खड़े रहे। वहीं, 20 मई की रात में शहर से दिल्ली माल लोड करने गए लगभग 50 ट्रक दिल्ली में ही हड़ताल के चलते फंस गए। इससे तीन दिन तक ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कार्य प्रभावित रहा, बल्कि बाजार में थोक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर माल की कमी बनी रही।
विज्ञापन

लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, रविवार को दिल्ली के ट्रांसपोर्ट हड़ताल खत्म होने के बाद स्थानीय स्तर पर ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कारोबार पटरी पर लौटा। दिल्ली गए मालवाहक वाहन रविवार दोपहर तक माल लेकर वापस लौटे। स्थानीय कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर भी उनका ऑर्डर किया गया माल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी विक्रम सिंह समेत अन्य ने बताया, रविवार को दिल्ली गए लगभग 50 ट्रक वापस लौट आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed