फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Transgenders who paraded young men naked were sent to jail in Pilibhit

Pilibhit News: दो युवकों को पीटा, निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया, पांच आरोपी किन्नरों को भेजा गया जेल

Tue, 21 Jan 2025 04:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 04:00 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर में दो युवकों को पीटने और निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपी किन्नरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Transgenders who paraded young men naked were sent to jail in Pilibhit
किन्नरों ने युवकों को पीटा था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में दो युवकों को पीटने और निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाने वाले आरोपी मंगलामुखियों (किन्नरों) को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एक युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की है। वीडियो वायरल होने से मामला खासा चर्चा में रहा था।

विज्ञापन


मामला दो दिन पूर्व बीसलपुर का है। जहां दो युवकों को कुछ मंगलामुखियों ने बंधक बनाकर पीटा था। इसके बाद दोनों का सिर मुंडवाकर निर्वस्त्र कर बाजार में जुलूस निकाला गया था। भीड़ के सामने भी मंगलामुखियों ने युवकों की पिटाई की थी। मामला संज्ञान में आने के बाद बीसलपुर कोतवाली पुलिस हरकत में आई थी। 
विज्ञापन


युवक की मां ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट 
दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाकर जानकारी की गई। इसके बाद पीड़ित युवक की मां की तहरीर पर पांच मंगलामुखियों के खिलाफ बंधक बनाकर पीटने, अश्लीलता करने के साथ निर्वस्त्र कर जुलूस निकालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नामजद पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मामला खासा चर्चा में आ गया था। इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निवासी आयशा, मधु ,शिवानी, लवी और नईम शामिल का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed