{"_id":"649892ff5e3dcdd81d0ae14b","slug":"transformer-blew-up-in-puranpur-supply-to-240-houses-stalled-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-145-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर में ट्रांसफार्मर फुंका, 240 घरों की आपूर्ति की ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर में ट्रांसफार्मर फुंका, 240 घरों की आपूर्ति की ठप
Mon, 26 Jun 2023 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। पूरनपुर देहात के मोहल्ला नूरीनगर में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 240 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम तक फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। इससे उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई।
शनिवार रात करीब डेढ़ बजे पूरनपुर देहात के मोहल्ला नूरी नगर में ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे संबंधित उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फुंके ट्रांसफार्मर को रविवार शाम तक नहीं बदला जा सका। रविवार 11:15 बजे फीडर नंबर चार में बंच लाइन नीची होने से आधा घंटा तक फीडर चार की बिजली आपूर्ति ठप रही। दोपहर तीन बजे डेढ़ घंटे के लिए रोस्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति ठप रही। शाम साढ़े पांच बजे स्टेट बैंक के समीप टेलीफोन का खंभा हटाने को लेकर फीडर नगर तीन की बिजली सप्लाई आधा घंटा बंद रही। ठप हुई बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई। संवाद