{"_id":"64a06e070707bb63e8030386","slug":"transfer-of-many-officers-including-cdo-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-416-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सीडीओ समेत कई अधिकारियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सीडीओ समेत कई अधिकारियों का तबादला
Sat, 01 Jul 2023 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शुक्रवार देर रात तक शासन से विभिन्न विभागों की तबादला सूची आती रहीं। करीब एक साल पहले जिले में आए सीडीओ का शामली तबादला हो गया है। इसके अलावा सहायक निबंधक सहकारिता सहित कई अन्य अधिकारियों का भी स्थानांतरण हो गया है।
सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह अभी एक साल ही यहां बिता पाए थे। देर रात आई सूची में उनका तबादला इसी पद पर शामली कर दिया गया है। उनके स्थान पर अरविंद जैन को भेजा गया है। सीडीओ के तबादले को लेकर विकास भवन में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। वहीं ग्राम्य विकास परियोजना निदेशक के एक माह से रिक्त चल रहे पद पर शामली से शैलेष व्यास को भेजा गया है।
एआर कोऑपरेटिव वीर विक्रम सिंह को प्रोन्नति देकर उप निबंधक के पद पर मुरादाबाद भेजा गया है। उनके स्थान पर बिजनौर से प्रदीप कुमार आए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार को प्रोन्नत कर कानपुर एडीएम के पद पर भेजा गया है। शनिवार को भी अधिकारियों में सूची को लेकर बेचैनी देखी गई।
विज्ञापन
00
घोटालों के आरोपों में घिरे कनिष्ठ सहायक का सीतापुर तबादला
पंचायत विभाग में करीब बीस साल से तैनात घोटालों के आरोपों से घिरे कनिष्ठ सहायक दुर्गाचरन का भी शासन ने सीतापुर तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर सीतापुर से ही हरेश कुमार रस्तोगी को भेजा गया है। बता दें कि बाबू पर एक महिला ने स्ट्रीट लाइट और अन्य मामलों में लाखों रुपये का डीपीआरओ की शह पर घोटाला करने का आरोप लगाया था। मंडलायुक्त के निर्देश पर अभी इसकी जांच चल रही है।
00
डीडीओ ने बदले तीन कर्मियों के कार्यक्षेत्र
एक ही पटल पर कई साल से तैनात तीन कर्मियों के कार्यक्षेत्र में डीडीओ एचडी सिंह ने बदलाव किया है। इमसें बिलसंडा ब्लॉक में 10 साल से उर्दू अनुवादक के पद पर तैनात मोहम्मद खालिद को ललौरीखेड़ा भेजा गया है। यहां तैनात अशोक कुमार को बिलसंडा भेजा गया है। जियाउद्दीन को पूरनपुर भेजा गया है। बीडीओ ने इनके निलंबन की संस्तुति की थी।