फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trans-sector recruitment ANM The High Court in the case serious

ट्रांस क्षेत्र में एएनएम भर्ती  मामले में हाईकोर्ट गंभीर

Thu, 19 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 19 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
 भरतपुर पीएचसी में एएनएम भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने सीएमओ को 30 मई को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। यह आदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने भरतपुर की शशि प्रभा की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए 15 मई को पारित किया।
विज्ञापन

ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी शशि प्रभा ने एनआरएचएम के तहत वर्ष 2011 में एएनएम पद पर उनकी जगह हाईस्कूल की कथित फर्जी अंकतालिका के आधार पर नवदीप कौर की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। दायर याचिका में कहा गया कि एएनएम पद पर नियुक्ति हाईस्कूल में प्राप्त अंकों के आधार पर की जानी थी। याची के हाईस्कूल में 372 अंक थे और भरतपुर स्वास्थ्य केंद्र द्वारा जारी मेरिट सूची में उसका नाम पहले स्थान पर था, जबकि एएनएम पद पर नियुक्त नवदीप कौर के हाईस्कूल में 318 अंक ही थे और मेरिट सूची में नाम तीसरे नंबर पर था। बाद में अधिकारियों से मिलीभगत करके नवदीप कौर का गलत तरीके से चयन कर लिया गया था। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए 18 अप्रैल 2015 को नियुक्ति संबंधी पत्रावली कोर्ट में तलब की थी। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील संजय कुमार ने  कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के संबंध में सीएमओ को दो पत्र भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने नियुक्ति संबंधी मूल पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 30 मई तक मूल पत्रावली उपलब्ध न कराने पर सीएमओ को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। याची शशिप्रभा की ओर से अधिवक्ता शम्स विकास ने बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed