{"_id":"5921c9724f1c1b3e6a53601b","slug":"trains-to-the-jungle-safari-to-meet-nehru-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू पार्क से भी मिलेंगी जंगल सफारी को गाड़ियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू पार्क से भी मिलेंगी जंगल सफारी को गाड़ियां
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 21 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
नेहरू पार्क से भी मिलेंगी जंगल सफारी को गाड़ियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर रिजर्व के पर्यटक स्थलों को घूमने के लिए अब वननिगम से उपलब्ध कराई गई विशेष गाड़ियां शहर के नेहरू पार्क से भी मिल सकेंगी। रविवार से इनका संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। टाइगर रिजर्व के चूका स्पॉट, मुस्तफाबाद रेस्ट हाउस, बाइफरकेशन, सप्त सरोवर आदि के भ्रमण के लिए अभी तक पर्यटकों को अपने वाहनों से जाना पड़ता था, या मुस्तफाबाद से वनविभाग की ओर अनुबंधित कर लगाई गई जिप्सी मिलती थीं। मगर पर्यटन का जिम्मा टाइगर रिजर्व प्रशासन से हटकर वननिगम को मिलने के बाद व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। वननिगम की ओर से पांच विशेष गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें ड्राइवर सहित नौ सीटर इन गाड़ियों को पहले मुस्तफाबाद एवं महोफ रेंज गेट नंबर एक से चलाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। मगर वनविभाग की ओर से पहले से संचालित जिप्सियों को देखते हुए वन संरक्षक वीके सिंह ने फिलहाल इनका संचालन शहर से कराने के निर्देश दिए। ताकि पीलीभीत शहर एवं दूर दराज से पीलीभीत तक पहुंचने वाले पर्यटकों को इसका लाभ मिल सकेगा। वन संरक्षक के निर्देश पर वननिगम के डीएलएम/ ईको टूरिज्म प्रभारी दविंदर सिंह ने रविवार से गाड़ियों का संचालन नेहरू पार्क से प्रारंभ करा दिया। पहले दिन बरेली के कुछ पर्यटकों ने दोपहर की शिफ्ट में इन वाहनों का उपयोग भी किया।
तीन हजार रुपये रहेगा किराया
वन निगम की ओर से गाड़ियों के साथ यहां पहुंचे संजय जैन ने बताया कि नौ सीटर इस गाड़ी के लिए चालक और गाइड को छोड़कर छह पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए शहर से तीन हजार रुपये और महोफ के गेट नंबर एक से 2700 किराया रखा गया है। यानी शहर से 500 रुपये और महोफ से 450 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लगेगा। आवश्यकता पड़ने पर सात पर्यटक भी गाड़ी में जा सकेंगे, लेकिन इसके लिए निर्धारित दर के अनुसार अतिरिक्त किराया देना होगा।
दो शिफ्टों में होगा संचालन
टाइगर रिजर्व में घूमने के लिए पर्यटकों को मात्र चार घंटे का समय मिलेगा। जबकि गाड़ियों का संचालन दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 6.00 बजे से 11.00 बजे तक रहेगी और दूसरी शिफ्ट 4.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक रहेगी। जबकि पहले इसका समय सुबह 5.30 से 11.30 और 3.30 से 7.30 बजे तक था।