{"_id":"2f154593b867ea8fe410b1c73bb321d6","slug":"training-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शिविर का समापन
पीलीभीत।
Updated Sun, 31 May 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामचंद्र मिशन के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।
शहर के छतरी चौराहा के समीप स्थित रामचंद्र मिशन केंद्र में 22 मई से दस दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया था। शिविर में कक्षा चार से दस तक विद्यार्थियों को आध्यात्मिक शिक्षा व दैनिक जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों पर आधारित शिक्षा दी गई। प्रतिदिन विद्यार्थियों को वक्ताओं द्वारा स्वास्थ्य, स्वबोध, परिवार की भूमिका, पर्यावरण, अगिभनशमन आदि की विस्तार से जानकारी दी गई।
रविवार को प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। अभिभावकों ने शिविर के दौरान बच्चों में हुए परिवर्तन के बारे में बताया। केंद्र के इंचार्ज वाईएम सिंह ने मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर मिशन के आशीष जैसवार, प्रेमशंकर प्रजापति, आरके दीक्षित, प्रतिभा जैसवार समेत तमाम अभिभावक मौजूद रहे।