{"_id":"66d49740678be66f8104c99c","slug":"train-ran-on-malani-railway-section-after-six-years-passengers-faces-lit-up-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121845-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मैलानी रेल खंड पर छह साल बाद दौड़ी ट्रेन, यात्रियों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मैलानी रेल खंड पर छह साल बाद दौड़ी ट्रेन, यात्रियों के खिले चेहरे
विज्ञापन
पीलीभीत के रेलवे जंक्शन पर सजी खड़ी ट्रेन।संवाद
- फोटो : संवाद
पीलीभीत। पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर छह साल बाद रविवार को नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन विशेष ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद समेत अन्य मंत्री व रेलवे अफसरों ने भी झंडी दिखाई।
मैलानी रेल खंड पर ब्राॅडगेज कार्य के बाद से ट्रेनों के संचालन की मांग की जा रही थी। लंबे इंतजार के बाद रविवार को जब यह पल आया तो लोग रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़े। रेलवे विभाग की ओर भव्य तैयारियां की गईं। कार्यक्रम को लेकर दोपहर में महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर और इज्जतनगर मंडल की रेल प्रबंधक रेखा यादव अफसरों के साथ स्टेशन पर पहुंचीं और तैयारियों का जायजा लिया।
दिन में तीन बजे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जुड़े और 04:24 बजे हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने केंद्रीय राज्यमंत्री के अलावा मंच पर मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों का दोशाला उड़ाकर स्वागत किया। इस दौरान पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, एमएलसी सुधीर गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
--
उद्घाटन ट्रेन से 318 यात्रियों ने किया सफर
उद्घाटन विशेष ट्रेन से सफर करने के लिए लोग में उत्सुकता देखी गई। रेलवे स्टेशन पर दोपहर से ही भीड़ उमड़ने लगी। 318 यात्रियों ने टिकट खरीदा और सफर किया। इससे 3620 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। प्लेटफार्म नंबर एक पर सजीधजी खड़ी ट्रेन पर बैठने और देखने के लिए लोगों को भीड़ लगी रही। लोग सेल्फी लेते हुए भी नजर आए।
0000
तीन जोड़ी ट्रेनों का होगा संचालन
दो सितंबर से पीलीभीत-मैलानी के बीच तीन जोड़ी ट्रेनों का नियमित संचालन किया जाएगा। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार से ट्रेन संख्या 55357 पीलीभीत से सुबह 06: 40 बजे रवाना होकर दियूरी हाल्ट, माला, संडई, शाहगढ़, प्रसाद होते हुए 8: 00 बजे पूरनपुर पहुंचेगी। यहां करीब चार मिनट रुकने के बाद सुबह 9: 20 बजे मैलानी पहुंचेगी। इसके अलावा पीलीभीत से ट्रेन संख्या 55359 सुबह 09: 00 बजे रवाना होकर दिन में 11:45 बजे मैलानी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 55361 पीलीभीत से दिन में 02: 15 बजे और ट्रेन संख्या 05085 शाम 05: 05 बजे मैलानी के लिए प्रस्थान करेगी। वही मैलानी से ट्रेन संख्या 55358 सुबह 04:55 बजे, ट्रेन संख्या 55360 सुबह 10: 35 बजे, ट्रेन संख्या 05086 दिन में 12:25 बजे और ट्रेन संख्या 55362 शाम 05: 50 बजे पीलीभीत के लिए रोजाना संचालित की जाएगी।
--
यूपी में स्विट्जरलैंड से अधिक फैला है रेलवे ट्रैक, पीलीभीत स्टेशन की बदलेगी सूरत : रेल मंत्री
पीलीभीत। पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर नियमित ट्रेनों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार तीन गुना मेहनत के साथ काम कर रही है। यही वजह है कि पिछले दस सालों में सिर्फ यूपी में स्विट्जरलैंड से अधिक ट्रैक फैलाए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड में पांच हजार किमी दायरे में ट्रैकों का नेटवर्क है, जबकि उत्तर प्रदेश में दस हजार किमी दायरे में ट्रैक फैलाया जा चुका है। रेलवे सुविधाओं को बेहतर करने के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि पीलीभीत की जनता ने एक अच्छा सांसद चुना है। इसका उन्हें लाभ भी मिलेगा। मैलानी रेलखंड पर ट्रेनों के संचालन में भी केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान का अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पीलीभीत स्टेशन की तस्वीर जल्द ही बदल जाएगी।
रेलवे सुविधा को बेहतर करने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के जरिये पीलीभीत को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने के प्रयास भी जारी रहेंगे।
000
अभी तो सिर्फ शुरुआत, बनारस, अयोध्या और अमृतसर को भी जोड़ने का करेंगे प्रयास : जितिन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि पीलीभीत की जनता को ट्रेन का लंबे समय से इंतजार था जो भाजपा की सरकार ने पूरा कर दिया। मैलानी रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन होने से लोगों को सुविधा मिलेगी। भाजपा की सरकार रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को भी प्राथमिकता से करा रही है।
उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है, आगे बनारस, अयोध्या और अमृतसर तक पीलीभीत से सीधे ट्रेनों के संचालन के भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ट्रेनों के संचालन के लिए धन्यवाद दिया। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद पीलीभीत के विकास को लेकर अग्रसर हैं। पीलीभीत विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ेगा। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। पहले की सरकारों में भष्ट्राचार हावी था। भाजपा सरकार वादों को पूरा करने का काम कर रही है। संवाद

पीलीभीत के रेलवे जंक्शन पर सजी खड़ी ट्रेन।संवाद- फोटो : संवाद