फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   train

26 जुलाई से फिर दौड़ने लगेगी त्रिवेणी

Sun, 18 Jul 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
train
पीलीभीत। पिछले करीब तीन माह से निरस्त चल रही त्रिवेणी एक्सप्रेस 26 जुलाई से फिर दौड़ने लगेगी। यह ट्रेन पहले दिन टनकपुर से सिंगरौली और इसके अगले दिन 27 जुलाई को शक्तिनगर के लिए रवाना होगी। त्रिवेणी एक्सप्रेस सप्ताह का संचालन तीन दिन सिंगरौली और चार दिन शक्तिनगर के बीच होगा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर आने पर त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया था। संक्रमण कम होने पर जून में पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था। मगर त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त चल रही है। अब रेलवे बोर्ड ने त्रिवेणी एक्सप्रेस को चलाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन 26 जुलाई से फिर शुरू हो जाएगा। टनकपुर से पहले दिन 26 जुलाई को त्रिवेणी सिंगरौली के लिए रवाना होगी। इसके अगले दिन 27 जुलाई को टनकपुर से शक्तिनगर के लिए जाएगी। त्रिवेणी के बंद होने से शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबेरली, प्रयागराज होकर सिंगरौली और शक्तिनगर रूट पर चलने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतें हो रही थी। इस रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनें भी बंद हैं। इससे यात्रियों को बरेली जंक्शन होकर जाना पड़ रहा है। ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। कोच भी टनकपुर के लिए भेज दिए गए हैं। इज्जतनगर रेलवे मंडल कार्यालय के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि त्रिवेणी एक्सप्रेस के संचालन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed