{"_id":"60f322858ebc3e744652dbc1","slug":"train-pilibhit-news-bly4534769109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिना टिकट प्लेटफार्म पर घूमे तो पड़ेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिना टिकट प्लेटफार्म पर घूमे तो पड़ेगा जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद होने से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री भी बंद कर दी गई थी। संक्रमण कम होने पर ट्रेनों का संचालन और यात्री टिकटों की बिक्री तो जारी कर दी, मगर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद थी। अब सीनियर डीसीएम के निर्देश पर 15 जुलाई से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है। मगर प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। तीन दिन में मात्र दो प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री हुई है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। ट्रेनों के पहिए थमने से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई। अब ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था, मगर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री शुरू नहीं हुई थी। लोगों का बिना प्लेटफॉर्म टिकट के ही आवागमन था। अब 15 जुलाई से सीनियर डीसीएम नीतू सिंह के निर्देश पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है। फिलहाल दो प्लेटफॉर्म टिकट बिके हैं। प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 30 रुपये है। जंक्शन पर चेकिंग के दौरान बिना प्लेटफॉर्म टिकट मिलने पर जुर्माना वसूला जाएगा। इस संबंध में पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म टिकट लागू कर दिया गया है। टिकट की कीमत 30 रुपये लागू की गई है।