फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   train

अब बिना टिकट प्लेटफार्म पर घूमे तो पड़ेगा जुर्माना

Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
train
पीलीभीत। कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद होने से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री भी बंद कर दी गई थी। संक्रमण कम होने पर ट्रेनों का संचालन और यात्री टिकटों की बिक्री तो जारी कर दी, मगर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद थी। अब सीनियर डीसीएम के निर्देश पर 15 जुलाई से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है। मगर प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। तीन दिन में मात्र दो प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। ट्रेनों के पहिए थमने से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई। अब ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था, मगर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री शुरू नहीं हुई थी। लोगों का बिना प्लेटफॉर्म टिकट के ही आवागमन था। अब 15 जुलाई से सीनियर डीसीएम नीतू सिंह के निर्देश पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है। फिलहाल दो प्लेटफॉर्म टिकट बिके हैं। प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 30 रुपये है। जंक्शन पर चेकिंग के दौरान बिना प्लेटफॉर्म टिकट मिलने पर जुर्माना वसूला जाएगा। इस संबंध में पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म टिकट लागू कर दिया गया है। टिकट की कीमत 30 रुपये लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed