फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   train

2500 टन गेहूं लेकर रवाना हुई मालगाड़ी, रेलवे को 11 लाख की आय

Tue, 18 May 2021 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
train
पीलीभीत। कोरोना संकट काल में ट्रेनों का संचालन निरस्त होने के बाद अब रेलवे ने आय बढ़ाने के लिए मालगाड़ी में माल लदान की प्रक्रिया तेज कर दी है। सोमवार को एक मालगाड़ी से 25 सौ टन गेहूं उन्नाव भेजा गया है। इससे करीब 11 लाख की आय रेलवे को हुई।
विज्ञापन

पिछले साल से लड़ख़ड़ाई ट्रेनों की व्यवस्था ठीक से पटरी पर भी नहीं आई और फिर से ट्रेनों के पहिये थम गए हैं। इससे रेलवे की इनकम पर असर पड़ा रहा है। रेलवे ने पिछले साल आय बढ़ाने के लिए पीलीभीत और भोपतपुर स्टेशन पर मालगोदाम का निर्माण कराया था। अब दोनों मालगोदाम शुरू हो गए है। पीलीभीत का मालगोदाम शुरू होने के बाद से लगातार माल लदान हो रहा है। पहले चीनी की कई खेप यहां से लदान कर रवाना की गई। अब एफसीआई का गेहूं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, ट्रेनों का संचालन निरस्त होने के बाद से डीआरएम के निर्देशन में इज्जतनगर मंडल की बिजनेस डेवलमेंट यूनिट लगातार आय बढ़ाने के प्रयास कर रही है। वैसे तो इस रूट पर ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से रेलवे की इनकम भी बंद हो गई है, मगर डीआरएम के प्रयास से मालगोदाम शुरू होने से इनक पर असर नहीं पड़ेगा। सोमवार को 42 बीसीएन (मालगाड़ी) 25 सौ टन गेहूं लेकर उन्नाव के निकट सोनिक स्टेशन के लिए रवाना हुई। इस मालगाड़ी से रेलवे की करीब 11 लाख की आय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आय बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। व्यापारियों से संपर्क कर माल लदान में और तेजी लाई जाएगी। गेहूं लेकर मालगाड़ी उन्नाव भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed