फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   train news

भोपतपुर से चीनी लेकर पहली मालगाड़ी पश्चिम बंगाल रवाना

Sat, 16 Jan 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
train news
भोपतपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में हो रही चीनी की लोडिंग। - फोटो : PILIBHIT
बरखेड़ा/पीलीभीत। शाहजहांपुर रूट पर भोपतपुर में माल गोदाम तैयार होने के बाद चालू कर दिया गया। दिसंबर 2020 में झारखंड से इस माल गोदाम पर कोयले की खेप लेकर पहली बार मालगाड़ी पहुंची थी, इसके बाद शुक्रवार को दोबारा 21 वैगन की मालगाड़ी चीनी लादकर पश्चिम बंगाल भेेजी गई। इस मालगाड़ी से रेलवे को करीब 22 लाख रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन

कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में लगातार आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर शाहजहांपुर रूट पर अमान परिवर्तन के बाद भोपतपुर स्टेशन पर नए माल गोदाम का निर्माण कराया गया था। इस नवनिर्मित माल गोदाम पर एक दिसंबर को झारखंड से 58 बोगी की मालगाड़ी कोयले की खेप लेकर पहुंची थी। इससे इज्जतनगर रेल मंडल को 80 हजार रुपये की आय हुई थी। रेलवे बोर्ड ने 2024 तक माल लदान को दुगना करने के निर्देश दिए है। इससे मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने आय बढ़ाने के लिए प्रयास तेज कर दिए थे। मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट लगातार आय बढ़ाने के प्रयास में जुटी है। इसी को लेकर बरखेड़ा की बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल से पश्चिम बंगाल को चीनी भेजने के लिए शुक्रवार सुबह मालगाड़ी को भोपतपुर स्टेशन स्थित गुड्स साइडिंग पर लगाया गया। 21 बीसीएन (मालगाड़ी का डिब्बा) मिनी रैक से रंगापानी (पश्चिम बंगाल) को चीनी भेजी जाएगी। इस मालगाड़ी से इज्जतनगर मंडल को 22 लाख 50 हजार 735 का राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन

रेलवे की आय बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे है। शुक्रवार को 21 वैगन के मिनी रैक को भोपतपुर की गुड्स साइडिंग पर लगाया गया, इसमें चीनी लोड की जा रही है। इससे करीब 22 लाख की आय होगी। मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में बीडीयू टीम लगातार मेहनत कर रही है। परिणाम भी अच्छे आ रहे है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed