फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traffic stopped from Bilsanda's dilapidated Fagunai bridge, pedestrians will face difficulty

Pilibhit News: बिलसंडा के जर्जर हो चुके फगुनाई पुल से आवागमन बंद, राहगीरों को होगी मुश्किल

Wed, 16 Jul 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 16 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Traffic stopped from Bilsanda's dilapidated Fagunai bridge, pedestrians will face difficulty
गांव शीतलपुर के पास दीवार खड़ी कर बंद किसर गया  फगुनाई पुल से आवागमन स्रोत : राहगीर
बिलसंडा। ब्लाक क्षेत्र के जर्जर फगुनाई पुल से मंगलवार को आवागमन थम गया। लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने पुल के किनारे पर दीवार खड़ी कराकर आवाजाही बंद कर दी। इससे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

गांव शीतलपुर के समीप शाहजहांपुर जाने वाले मार्ग पर फगुनाई पुल पड़ता है। यह पुल काफी जर्जर हो चुका है। रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हाे गई है। जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जांच में पुल खस्ताहाल और किसी भी समय क्षतिग्रस्त हो जाने की स्थिति में मिला। हादसे की आशंका भी जताई गई। लोक निर्माण विभाग के जेई गौरव गुप्ता ने बताया कि पुल से आवागमन बंद कर दिया गया। इस मार्ग से गुजरने वाले लोग बिलसंडा होकर आवागमन कर सकते हैं। आवागमन बंद होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस मार्ग से रोजाना छोटे-बड़े लगभग दो हजार वाहनों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के ग्रामीणों की बढ़ेगी मुश्किलें : खन्नौत नदी पर बना फगुनाई पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से करीब 15 गांवों की 20 हजार आबादी और अन्य राहगीरों की मुश्किलें बढ़ेंगी। इन गांवों में शीतलपुर, ओढाझार, मरौरी खास, माधवापुर, पसगवां, मीरपुर हेमपुरा, बढ़ेपुरा आदि गांव शामिल हैं।

गांव शीतलपुर के पास दीवार खड़ी कर बंद किसर गया  फगुनाई पुल से आवागमन स्रोत : राहगीर

गांव शीतलपुर के पास दीवार खड़ी कर बंद किसर गया  फगुनाई पुल से आवागमन स्रोत : राहगीर

गांव शीतलपुर के पास दीवार खड़ी कर बंद किसर गया  फगुनाई पुल से आवागमन स्रोत : राहगीर

गांव शीतलपुर के पास दीवार खड़ी कर बंद किसर गया  फगुनाई पुल से आवागमन स्रोत : राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed