{"_id":"67251007e0341680670a2fd3","slug":"traffic-halted-for-half-an-hour-after-seeing-the-tiger-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-124910-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाघ देख आधा घंटा तक थमा रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाघ देख आधा घंटा तक थमा रहा यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। खेत से भाई के साथ लौट रहे गांव चंदिया हजारा निवासी विश्वजीत राय के सामने अचानक बाघ आ गया। दहशत में दोनों भाई खेत की ओर लौट आए। घटना की जानकारी मोबाइल पर गांव के लोगों को दी। करीब आधा घंटे तक इस रास्ते पर आवागमन बंद रहा। एकत्र हुए लोगों के शोर-शराबा करने पर बाघ रास्ते से हटा।
गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर हरीपुर जंगल से सटा है। अक्सर जंगली जानवर गांव में आबादी तक आ जाते हैं। बृहस्पतिवार को बाघ गांव से कुछ दूरी पर घर बनाकर रहने वाले सुबोध के घर के बाहर तक आ गया। इससे आसपास के करीब एक दर्जन घरों के लोग दहशत में रहे।
शोर-शराबे पर बाघ खेतों की ओर चला गया। शुक्रवार को गांव चंदिया हजारा निवासी विश्वजीत राय अपने भाई के साथ खेत से सुबह करीब 10:30 बजे घर लौट रहे थे। राहुलनगर-चंदिया हजारा रास्ते पर एक पुलिया के समीप बाघ सड़क पर आ गया। बाघ को देख दोनों भाई खेत की ओर लौट गए।
विज्ञापन
चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि गांव के समीप बाघ की चहलकदमी की जानकारी हरीपुर रेंजर को दी गई। रेंजर ने बाघ की निगरानी कराने की जानकारी दी। साथ ही लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा।
--
बाघ ने गाय को हमला कर मार डाला
शारदा नदी पार गौढ़ी फार्म के समीप चर रही गाय को बाघ ने मार डाला। शोर-शराबे पर बाघ खेतों की ओर चला गया। संपूर्णानगर रेंजर ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी की। शारदा नदी पार बाघ और तेंदुए की चहलकदमी पिछले कई दिनों से जारी है। एक दिन पहले बाघ ने गौढ़ी फार्म के समीप चर रही गाय को मार डाला तो बृहस्पतिवार को तेंदुए के सड़क किनारे बैठे होने का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। निगरानी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
--
बछड़े को गन्ने के खेत में खींच ले गया बाघ
राहुलनगर में शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे मिरनाल हलधर गांव के समीप पशुओं को चरा रहा था। इस दौरान खेत से निकले बाघ ने बछड़े को दबोच लिया। मिरनाल के शोर-शराबे पर बाघ बछड़े को खेत में खींच ले गया। सूचना हरीपुर रेंजर को दी गई है। संवाद