फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traffic could not start from Bhada Mohammadganj bridge even after a month

Pilibhit News: एक माह बाद भी शुरू नहीं हो सका भदा मोहम्मदगंज पुल से आवागमन

Mon, 11 Sep 2023 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 11 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Traffic could not start from Bhada Mohammadganj bridge even after a month
भगा मोहम्मद गंज का पुल । संवाद
अमरिया। पीलीभीत- मझोला मार्ग से माधौपुर चौराहे से अमरिया को जोड़ने वाले मार्ग पर देवहा नदी के भंगा मोहम्मदगंज पुल की एप्रोच रोड एक माह पहले बाढ़ से कट गई थी। सुरक्षा को लेकर लोक निर्माण विभाग ने पुल के दोनों ओर बांस-बल्ली लगाकर आवागमन बंद कर दिया था। मरम्मत न कराए जाने से पुल से होकर अब तक आवागमन शुरू नहीं हो सका है। इससे दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक गांवों को अमरिया तहसील मुख्यालय से सीधे जोड़ने के लिए देवहा नदी पर ग्राम भंगा मोहम्मद गंज के पास लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2015 में पुल का निर्माण कराया था। एक माह पहले देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुल की एप्रोच रोड कट गई थी। इससे पुल से आवागमन बंद हो गया। एप्रोच रोड कटने के बाद पीडब्ल्यूडी ने नौ अगस्त को पुल के दोनों ओर बांस-बल्ली लगाकर मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया था।
विज्ञापन

इससे भिखारीपुर, कुरी, रफियापुर, मैंहचंदी, धनकुना, सिमरिया गौसू धनकुनी, कुर्रा सहित दो दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन बंद हो गया। हालांकि ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर पैदल अब भी गुजर रहे हैं। ग्रामीणों को अमरिया तहसील तक पहुंचने के लिए 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। एक माह बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया गया है। इससे उनमें भारी गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

सुरक्षा को लेकर पुल से आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। सड़क पर पहले मिट्टी का पटान कराया जाएगा। इसके लिए नदी में पानी कम होने का इंतजार किया जा रहा है। अगले सप्ताह से दो पहिया और पैदल आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।- उदय नरायन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग

भगा मोहम्मद गंज का पुल । संवाद

भगा मोहम्मद गंज का पुल । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed