फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   traffic control

बेतरतीब खड़े वाहनों पर चला डंडा

Thu, 19 Mar 2015 12:10 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 19 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
traffic control
एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार से सड़क किनारे खड़े बेतरतीब
विज्ञापन
वाहनों व अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। पहले दिन सड़क पर रखकर सामान बेच रहे छह दुकानदारों का चालान किया गया।
यातायात निरीक्षक मनोज कुमार बिरला के नेतृत्व में बुधवार से गौहनिया चौराहा से ड्रिगी कॉलेज चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों के संचालकों को दोबारा सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने की हिदायत दी। कई वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अभियान की भनक पर चीनी मिल रोड स्थित अस्थाई टैक्सी स्टैंड पर खड़े वाहन संचालक भाग खड़े हुए। इस दौरान सड़क किनारे सामान बेच रहे छह दुकानदारों का चालान किया गया। अभियान के प्रभारी मनोज कुमार बिरला ने बताया कि अभियान के पहले दिन छह दुकानदारों का चालान किया गया है। सड़क किनारे बेतरतीब वाहनों को खड़ा करने वालों का हिदायत देकर छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि अभियान 30 मार्च तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed