{"_id":"6803d8e1305ea3080203d0fc","slug":"traders-united-in-the-case-of-assault-on-bjp-city-president-said-the-action-was-baseless-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-134450-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भाजपा नगर अध्यक्ष से मारपीट मामले में व्यापारी एकजुट, कार्रवाई निराधार बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भाजपा नगर अध्यक्ष से मारपीट मामले में व्यापारी एकजुट, कार्रवाई निराधार बताई
विज्ञापन
शहर कोतवाली में खड़े व्यापारी। संवाद
पीलीभीत। भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान से मारपीट के मामले में व्यापारी नेता व अन्य पर मुकदमा और एक व्यापारी को हिरासत में लिए जाने से व्यापारी आक्रोशित हैं। शनिवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में काफी संख्या में व्यापारी कोतवाली में जमा हुए। कहा कि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के कहने पर लूट का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने हिरासत में लिए व्यापारी को छोड़ने की मांग की। उधर, व्यापारियों ने भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान पर भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान के साथ शुक्रवार सुबह मारपीट का मामला सामने आया था। रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगर अध्यक्ष ने सुनगढ़ी थाने पर धरना भी दिया था। पुलिस ने मामले में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल समेत छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। कार्रवाई के बाद व्यापारी नेताओं में आक्रोश फैल गया।
शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में काफी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंचे। जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल पर लूट का मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध जताया। हिरासत में लिए गए व्यापारी निमित अग्रवाल को जांच होने तक छोड़ने की बात कही। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
प्रांतीय अध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने कहा कि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल पर डकैती का मुकदमा पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर के कहने पर दर्ज किया है। हम इस केस को हरगिज नहीं छोड़ेंगे। व्यापारियों ने कहा कि हमने निमित अग्रवाल को जांच होने तक छोड़ने को कहा है। कहा कि जरूरत पड़ी तो जिला बंद कराएंगे। उधर, इस मामले में सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। समझौता को लेकर प्रयास होने की पुलिस के सामने बात आई थी।
व्यापारी बचपन से भाजपा का, ये कभी सपा तो कभी बसपा में चले जाएंगे
प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी बचपन से भाजपा का है। इनका क्या है ये कभी सपा तो कभी बसपा में चले जाएंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों से भी समर्थन की अपील की। कहा कि अगर आप हमारा समर्थन करेंगे तो हम आपका समर्थन करेंगे।
देर रात तक होते रहे समझौते के प्रयास, नगर अध्यक्ष बोले-समझौता वार्ता की कोई जानकारी नहीं
कोतवाली पहुंचने के बाद व्यापारी नेता भाजपा के जनप्रतिनिधियों के संपर्क में आए। बताया जाता है कि इसके बाद देर रात तक समझौते के प्रयास होते रहे, लेकिन नगर अध्यक्ष मामले में समझौता करने के लिए राजी नहीं हुए। इस मामले में नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान ने बताया कि समझौता वार्ता की उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। न ही वह समझौते के प्रयास में हैं।
सुनगढ़ी थाने के एक कक्ष में घंटों बैठे रहे व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष
समझौता को लेकर शुरू हुई वार्ता के बाद व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल शनिवार शाम करीब सात बजे सुनगढ़ी थाने पहुंच गए। बताया जाता है कि समझौता वार्ता के दौरान किसी शर्त को पूरा करने के लिए उन्हें सुनगढ़ी थाने पहुंचना पढ़ा। देर रात तक वह थाने के एक कक्ष में बैठे रहे।