{"_id":"a2d5097160ec4820c1e178b3d1d410e2","slug":"traders-started-an-indefinite-picketing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
पीलीभीत।
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामस्वरूप पार्क के दुकानदारों के चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के साथ अब स्टेशन रोड के व्यापारियों ने भी अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने दुकानों के आगे नाला बनवाने और स्लैब डलवाने की मांग की।
प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्टेशन रोड पर दुकानों के आगे नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया था। इसके बाद कच्चे नालों को खुला छोड़ दिया। नाले की चौड़ाई अधिक होने के कारण ग्राहक और दुकानदार दुघर्टनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसको लेकर व्यापारियों ने प्रशासन से दुकानों पर आने जाने को समुचित व्यवस्था कराने की मांग की, लेकिन इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं ली गई। इसको लेकर स्टेशन रोड के व्यापारियों ने शनिवार को डोरी लाल फाटक के समीप अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि अतिक्रमण की कार्रवाई के बाद नालों को खुला छोड़ दिया गया। करीब आठ फीट चौड़े कच्चे नाले को न तो अभी तक बनवाया गया है और न ही उसके ऊपर से निकलने की कोई व्यवस्था की गई। कई दुकानदार और ग्राहक नाले में गिरकर घायल भी चुके हैं। इस कारण व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारी वर्ग संकट के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने दुकानों के आगे शीघ्र नाला बनाने व दुकानों में आने जाने को अस्थाई स्लैब डलवाने की मांग की। इधर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रेडिमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव थम्मन और इलेक्ट्रानिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल गुलाटी ने धरने का समर्थन करते हुए दुकानें के आगे हटाए गए अतिक्रमण के बाद नालों को खुला छोड़ देने की कड़े शब्दों में भर्त्सना की। धरना देने वालों में हर्षित, राहुल, बबितारानी, मुकेश राजानी, विजय अग्रवाल, दौलतराम, आनंद छाबड़ा, राजीव छाबड़ा, मोहम्मद इकबाल आदि शामिल रहे।
000
रामस्वरूप पार्क में धरना तीसरे दिन भी जारी
पीलीभीत। रामस्वरूप पार्क में दुकानदारों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर हुई सभा में दुकानदारों ने कहा कि उनके साथ ज्यादती की जा रही है। हक पाने को लेकर चल रहा संघर्ष लगातार जारी रहेगा। दुकानदारों ने तोड़ी गई दुकानों को स्थापित कराने या मुख्य बाजार में सुरक्षित स्थान पर दुकान लगाने की अनुमति देने की मांग की गई। धरना देने वालों में सलीम, राजीव सहगल, सुहेल, जावेद, नवी अहमद, अतहर शम्सी, सलीम, अनीस अहमद, प्रवीण कुमार, राजीव कुमार आदि शामिल रहे।