फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traders protest against tariff, burn effigy of US President

Pilibhit News: टैरिफ के विरोध में व्यापारियोंं का प्रदर्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंका

Wed, 27 Aug 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 27 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against tariff, burn effigy of US President
पूरनपुर में स्टेशन चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंकते व्यापारी। स
पूरनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकर्ताओं ने भारत पर 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। व्यापारियों ने भारत में अमेरिकी वस्तुओं के आयात पर शत-प्रतिशत टैरिफ लगाने या पूरी तरह आयात और अमेरिकी वस्तुओं के भारत में निर्माण पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की। साथ ही अपने प्रतिष्ठानों पर स्वदेशी चलाओ-विदेशी हटाओ का स्लोगन लिखवाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


बुधवार शाम 6:30 बजे प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में व्यापारी स्टेशन चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने एकत्र हुए। भारत पर 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ थोपने के विरोध में प्रदर्शन किया और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस दौरान हुई सभा में प्रांतीय व्यापारी नेता ने कहा कि 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ लगने से भारत से अमेरिका में निर्यात कम होगा और आयात बढ़ेगा। इससे भारत की अर्थव्यवस्था को धक्का लगेगा। मगर अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी इस चाल में कामयाब नहीं होंगे। भारत सरकार को अमेरिकी वस्तुओं पर शत-प्रतिशत टैरिफ लगाने या आयात को पूरी तरह बंद करना चाहिए। उन्होंने अमेरिकी वस्तुओं के भारत में पूरी तरह निर्माण पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आम लोगों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों पर स्वदेशी चलाओ-विदेशी हटाओ के स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लगाने के लिए कहा। सभा में नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां, अशोक खंडेलवाल, अजय खंडेलवाल, विजयपाल विक्की, शैलेंद्र गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रदर्शन कर पुतला फूंकने वालों में बलजीत सिंह खैहरा, दीपक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, सचिन गुप्ता, संजय गुप्ता, आशीष रस्तोगी, श्यामनाथ भारद्वाज, संदीप गुप्ता, अतीक खां आदि व्यापारी शामिल रहे।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed