{"_id":"65bfe310a2089b961f0807de","slug":"traders-met-co-demanded-disclosure-of-robbery-in-five-days-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111584-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सीओ से मिले व्यापारी, पांच दिन में डकैती के खुलासे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सीओ से मिले व्यापारी, पांच दिन में डकैती के खुलासे की मांग
विज्ञापन
पूरनपुर में डकैती की घटना को लेकर बैठक करते व्यापारी । संवाद
पूरनपुर। किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के यहां पड़ी डकैती की घटना के खुलासे की मांग को लेकर रविवार को व्यापारी नेता सीओ से मिले। व्यापारी नेताओं ने पांच दिन में घटना का खुलासा करने की मांग की। व्यापारी नेताओं ने कहा कि जब तक पकड़े गए डकैतों की व्यापारी शिनाख्त नहीं करता और लूटे गए रुपये और सारा माल नहीं मिलता, तब तक खुलासा फर्जी माना जाएगा।
नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर मैंगलगंज हाईवे पर गांव रम्पुरा में आबादी से दूर परिवार के साथ दुकान की ऊपरी मंजिल पर रह रहे किराना व्यापारी सुनील गुप्ता और उसके परिजन को बंधकर बनाकर मंगलवार शाम को डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के पांचवेंं दिन व्यापारी नेताओं का प्रतिनिधि मंंडल उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में नगर पुलिस चौकी पर सीओ आलोक सिंह से मिला।
सीओ ने अब तक हुए प्रयासों के बारे में व्यापारियों को बताया। व्यापारी नेताओं ने पुलिस को पांच दिन का और समय देते हुए घटना का वास्तविक खुलासा करने हुए लूटा गया रुपया और अन्य सामान वापस दिलाने की मांंग की है। इसके बाद आगे की रणनीति को लेकर एक बैठक हुई। इसमें नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां, पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, अजय खंडेलवाल, दीपक अग्रवाल, सराफा संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता, आशीष रस्तोगी, बलजीत सिंह खैहरा शामिल रहे।