{"_id":"66a40a880bf26213720714f6","slug":"traders-got-angry-against-unannounced-power-cuts-protested-by-shouting-slogans-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-120021-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में व्यापारी भड़के, नारेबाजी कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में व्यापारी भड़के, नारेबाजी कर प्रदर्शन
विज्ञापन
बीसलपुर में विघुत निगम के प्रति रोष जताते व्यापारी।संवाद
बीसलपुर। अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान तीन दिन में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
डाकखाना रोड पर शुक्रवार को सुबह व्यापारियों ने अघोषित विद्युत कटौती को लेकर ऊर्जा निगम के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना था कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों की अनदेखी के चलते नगर में काफी लंबे समय से बिजली की अघोषित कटौती चल रही है। जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है।
बाद में व्यापारियों ने इस निर्णय के साथ प्रदर्शन खत्म किया कि यदि तीन दिन में स्थिति सही नहीं हुई तो वे लोग विद्युत उपकेंद्र परिसर में अधिकारियों के विरोध में बेमियादी धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष राजेश मित्तल ने किया।