फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traders and administration face to face in removing encroachment

Pilibhit News: अतिक्रमण हटाने में व्यापारी-प्रशासन आमने सामने

Sat, 14 Oct 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Traders and administration face to face in removing encroachment
शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के बाहर नाले पर लगा दुकानदारो का समान । संवाद
पीलीभीत। शहर में जाम की समस्या को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका टीम और पुलिस के साथ बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए दूसरे दिन अभियान नहीं चल सका। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार या रविवार से अभियान फिर चलाया जाएगा। वहीं व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर अभियान चलाया गया तो वह बाजार बंद करेंगे।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह अचानक पुलिस फोर्स और पालिका की टीम के साथ गैस चौराहे पहुंच गए और अभियान शुरू कर दिया। जेसीबी से पक्के निर्माण का ढहाया गया। एकाएक अभियान चलने से व्यापारी हक्का-बक्का रह गए। इस दौरान अधिकारियों से नोंकझोंक भी हुई। शाम को व्यापारियों ने बैठक कर चेतावनी दी कि अगर अभियान चला तो बाजार बंद कर दिया जाएगा। शुक्रवार को व्यापार आरपार की लड़ाई के मूड में थे। व्यापारियाें के विरोध के चलते प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने नहीं पहुंची।
विज्ञापन



पहले जैसा दिखा नजारा
अभियान न चलने से शहर में अतिक्रमण का हाल पहले जैसा ही देखा गया। स्टेशन रोड पर फुटपाथ पर ठेले खडे़ रहे तो दुकानदारों का सामान सड़क पर रखा देखा गया। सड़क पर ठेले, खोमचे वाले भी खड़े थे। नालियों पर कुछ जगह स्लैब टूटे थे। हालांकि यहां व्यापारियों ने लोहे के जाल लगा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्यमंत्री के सामने व्यापारी आज रखेंगे अपनी बात
पीलीभीत। नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, ज़िला महामंत्री शैली अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के रामस्वरूप पार्क में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने बताया कि 11 अक्तूबर को नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा प्रभारी ईओ के साथ बैठक हुई थी। इसमें दिवाली के बाद अभियान चलाने की बात तय हुई थी, बावजूद इसके बृहस्पतिवार को नगर पालिका की पूरी टीम जेसीबी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाज़ार में आ धमकी। व्यापारियों ने बताया कि शनिवार का इस संबंध में राज्यमंत्री से वार्ता होगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर महामंत्री अलाउददीन अंसारी,युवा जिलाध्यक्ष नीरज मिश्रा, महामंत्री अमित अवस्थी,युवा नगर अध्यक्ष ऋषभ सिंह,वरिष्ठ मंत्री निमित्त अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निर्मित अग्रवाल, फ़राज़ शम्सी,अदनान शम्सी,रेहान शम्सी,नरेंद्र भारद्वाज सहित काफी लोग मौजूद रहे। संवाद



अभियान रोकने के लिए राज्यमंत्री के कार्यालय पहुंचे रेहड़ी पटरी वाले
पीलीभीत। अतिक्रमण अभियान रोकने के लिए रेहड़ी पटरी के दुकानदार शुक्रवार को राज्यमंत्री संजय गंगवार के पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। मंत्री के जिले से बाहर होने पर उनसे फोन पर बात की। साथ ही कार्यालय में ज्ञापन दिया। दुकानदाराें का कहना है कि इस वक्त त्योहारी सीजन चल रहा है। रेहड़ी पटरी वाले सड़क के दोनों तरफ अपनी छोटी-छोटी दुकानें लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस वक्त अगर अभियान चला तो उनकी रोजी-रोटी छिन जाएगी। संवाद

किन्ही कारणों वश शुक्रवार को अभियान नहीं चलाया जा सका। शनिवार या रविवार को अभियान फिर से चलाया जाएगा। त्योहार के वक्त जाम की समस्या बर्दाश्त नहीं की जा सकती। - देवेंद सिंह, एसडीएम सदर



अतिक्रमण अभियान के संबंध में डीएम से कहा गया है कि दीपावली के बाद रेहड़ी पटरी वालों से बात कर उन्हें रामपुर की तर्ज पर बैठने की जगह दें। जिससे उनका रोजगार न छिने। अतिक्रमण का स्थायी हल ढूंढे, किसी को परेशान न करें। - संजय सिंह गंगवार, गन्ना राज्यमंत्री

शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के बाहर नाले पर लगा दुकानदारो का समान । संवाद

शहर की स्टेशन रोड पर दुकानो के बाहर नाले पर लगा दुकानदारो का समान । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed