{"_id":"985859c90ae66feaf9bd1ebeeaa5693e","slug":"tractor-trolley-overturns-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, तीन घायल
पीलीभीत।
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर हाइवे पर थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सराय के निकट ओवरटेक करते
विज्ञापन
समय लोहे के एंगिलों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे
में वेल्डिंग मिस्त्री गजरौला निवासी 35 वर्षीय आसिफ की मौत हो गई, जबकि
ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया है।
हादसा बुधवार की रात करीब नौ बजे हुआ। थाना व कसबा गजरौला निवासी आसिफ की कसबे में वेल्डिंग की दुकान है। बुधवार को वह कसबे के ही अकील की ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर लोहे के एंगिल समेत अन्य सामान खरीदने पीलीभीत शहर आया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कसबे के ही महेंद्र और धर्मवीर भी सवार थे। वापस लौटते समेत रात करीब नौ बजे गांव सराय के पास चालक ने अज्ञात वाहन को ओवरटेक किया। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे चारों लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार बुद्धप्रिय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली उठाकर उसके नीचे दबे सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने वेल्डिंग मिस्त्री आसिफ को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक व घायलों के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद हाइवे के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतारे लग गई। पुलिस दो घंटे बाद जाम खुलवा सकी।
---