फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor mechanic died in a road accident

Pilibhit News: सड़क हादसे में ट्रैक्टर मिस्त्री की जान गई

Tue, 18 Jul 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 18 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tractor mechanic died in a road accident
पूरनपुर। गांव शिवपुरिया निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री राजकुमार (35) किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। वह सोमवार रात बाइक से अपनी बहन की ससुराल से लौट रहे थे। रात 10:30 बजे पुलिस उन्हें सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घुंघचाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

राजकुमार सोमवार को अपनी बहन के घर से बाइक से लौट रहे थे। बंडा हाईवे पर जमुनिया चौराहे के पास किसी वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी लेकर आई। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, राजकुमार के घर न पहुंचने पर उनके परिजन तलाश करने निकले तो उन्हें हादसे की जानकारी हुई।
विज्ञापन

घुंघचाई एसओ मदनमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि घटना बलरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई है। चौकी इंचार्ज को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। प्रथम दृष्टया जांच में चार पहिया वाहन की टक्कर से लगने से बाइक सवार की मौत होने की बात सामने आई है। राजकुमार की चार संतानों में दो पुत्र और दो पुत्रियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed