फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor driver dies in road accident, villagers block

सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाया

Wed, 03 Nov 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies in road accident, villagers block
बीसलपुर- बरेली रोड के मंडरा मोड़ पर ग्रामीणों ने लगाया जाम। - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। बरेली रोड के मंडरा मोड़ पर मंगलवार को तड़के सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। क्षुब्ध ग्रामीणों ने इस हादसे को लेकर घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी लालबहादुर गंगवार ने बताया कि उनका 25 वर्षीय अविवाहित पुत्र प्रमोद गंगवार मंगलवार को तड़के गन्ना से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर बरखेड़ा जा रहा था। रास्ते में बीसलपुर रोड के मंडरा मोड़ पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में पलट गई। प्रमोद की ट्रैक्टर से दबकर मौके पर ही मौत हो गई। सुबह लगभग छह बजे जब गांव के कुछ लोग उधर टहलने आए, तब उन्होंने गन्ना लदा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटा हुआ देखा। ग्रामीणों ने पहचान लिया कि ट्रैक्टर ट्रॉली प्रमोद का है। ग्रामीणों की सूचना पर प्रमोद के परिजन और गांव के काफी लोग मौके पर आ गए। उन्होंने गन्ना और ट्रैक्टर हटा कर प्रमोद को जब तक बाहर निकाला, तब तक वह दम तोड़ चुका था। ग्रामीण टक्कर मारने वाले वाहन के चालक को गिरफ्तार कराने की मांग को लेकर चक्का जाम करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। उसके बाद पुलिस ने कुछ ही दूरी पर हेतमनगला मोड़ पर पलटे पड़े ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों और पुलिस का मानना है कि इसी ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली पलटा है। बाद में चालक ने बचने के मकसद से ट्रक तेजी से दौड़ाया, तभी ट्रक भी पलट गया। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि ट्रक के नंबर के आधार पर उसके चालक का पता लगा लिया जाएगा और उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम खत्म कर दिया। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रमोद अपने दो भाइयों छोटा था। वह खेती बाड़ी का ही काम करता था।
विज्ञापन

आठ सड़क हादसों में नौ हुए घायल
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के पांच स्थानों पर बीते 24 घंटे में हुए आठ सड़क हादसों में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खनंका निवासी उमेश का 12 वर्षीय पुत्र रोहित और इसी गांव के महेश का 14 वर्षीय पुत्र सूरज मंगलवार को सुबह अपने गांव के सामने से गुजर रहे बीसलपुर- शाहजहांपुर रोड पर टहलने गए थे। रोड पर बने यात्री शैड के पास बीसलपुर से शाहजहांपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आकर दोनों गभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली के गांव टिकरी निवासी हरीश सोमवार को देरशाम बाइक द्वारा नगर से अपने गांव को लौट रहे थे। रास्ते में सिमरा मोड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से बाइक गिर गई और वह घायल हो गए। कोतवाली के गांव सकुटिया निवासी मिशनपाल का 13 वर्षीय पुत्र राहुल सोमवार को देरशाम साइकिल द्वारा नगर से गांव को जा रहे थे। रास्ते में चीनी मिल के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गए। मोहल्ला पटेलनगर निवासी रामपाल सोमवार को देरशाम बाइक से पीलीभीत की ओर जा रहे थे। रास्ते में शाहजहांपुुर बस स्टैंड के पास सामने अचानक आए सांड़ से टकराकर घायल हो गए। बरेली के कस्बा नवाबगंज निवासी इश्त्याक अहमद सोमवार को देर शाम बाइक द्वारा नगर से बरखेड़ा होते हुए नवाबगंज जा रहे थे। रास्ते में पीलीभीत रोड के नवादा मोड़ पर सामने अचानक आए साइकिल सवार को बचाने में गिरकर घायल हो गए। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी घासीराम मंगलवार को पैदल ही बारह पत्थर चौराहे की ओर जा रहे थे। रास्ते में ऊंचा मंदिर के पास पीछे से आई बाइक की टक्कर लगने से वह घायल हो गए। गांव सकुटिया निवासी राहुल मंगलवार को बाइक से नगर को आ रहे थे। रास्ते में गन्ना सोसायटी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह घायल हो गए। शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव भर्री बसंतपुर निवासी राजीव सोमवार को देरशाम बाइक द्वारा नगर से अपने गांव को लौट रहे थे। रास्ते में शाहजहांपुर रोड के नीवाडंडी मोड़ पर सामने अचानक आए पैदल यात्री को बचाने के प्रयास में गिरकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल रोहित और सूरज को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में ग्राम प्रधान के देवर की मौत
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरा खानसिंह की महिला प्रधान के देवर की अचानक रोटावेटर से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव उमराखान सिंह की महिला प्रधान ममता देवी के पति सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद छोटे भाई राजेंद्र कुमार (30) गांव निवासी नरयनोदेवी के खेत की जुताई करने गए। जुताई करते समय राजेंद्र कुमार किसी तरह अचानक ट्रैक्टर से गिर गया और रोटावेटर से चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र कुमार को 108 एंबुलेंस के द्वारा गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित किया। चौकी करोड़ इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि मृतक की तीन पुत्रियां एवं एक पुत्र है। इधर, मौत से घर में चीख पुकार मची है। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed