{"_id":"6668b6408dbac774920a4f44","slug":"tractor-driver-died-after-being-hit-by-a-tanker-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117727-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टैंकर की चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टैंकर की चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन
मृतक रजनीश का फाइल फोटो ।
बीसलपुर। पीलीभीत रोड पर कस्बा टिकरी के पास सोमवार को देर रात टैंकर की चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लौंगहा निवासी कोमल प्रसाद गंगवार ने बताया कि उनका अविवाहित पुत्र रजनीश कुमार सोमवार को रात लगभग 12 बजे ट्रैक्टर लेकर पीलीभीत से लौट रहा था। रास्ते में कस्बा टिकरी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।
हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर पीलीभीत की ओर भाग गया। गश्ती पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच सूचना मिलने पर घर वाले भी आ गए। घर वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया।
मृतक के पिता कोमल प्रसाद, मां मनका देवी, बहन मिथलेश कुमारी, किरन देवी, कमलेश कुमारी और अखिलेश कुमारी का रोते-रोते बुरा हाल है। मंगलवार को दोपहर बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
--
ई-रिक्शा की चपेट में आकर स्कूटी सवार घायल
बीसलपुर। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी सुमित गुप्ता सोमवार को देर शाम अपनी स्कूटी से गांव गोवल किसी काम से जा रहे थे। गांव से पहले ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद