फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor driven on the standing crop of a disabled person, complaint to SP

Pilibhit News: दिव्यांग की खड़ी फसल पर चला दिया ट्रैक्टर, एसपी से शिकायत

Sun, 05 Nov 2023 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tractor driven on the standing crop of a disabled person, complaint to SP
पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव हाशिमपुर निवासी दिव्यांग श्यामाचरन पुत्र दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उसके पिता ने दोनों भाइयों ललित कुमार व मनीष कुमार के नाम गाटा संख्या 408 व 410 कृषि भूमि को तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव महेशपुर में खरीदा था। जिसके श्यामा चरन ने अपने हिस्से की जमीन पर लाई की फसल को लगाया था। जिसे इसी गांव के दबंगों ने 14 अक्तूबर को ट्रैक्टर चलाकर खराब कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मामले की शिकायत धनकुना पुलिस चौकी पर की गई। जिस पर राजस्व कर्मियों की जांच का आश्वासन दिया गया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी पीलीभीत से की। 28 अक्तूबर को कानूनगो व लेखपाल ने जांच में मामले को सही पाते हुए पुलिस को बता दिया। इसके बाद श्यामाचरन ने दोबारा से अपनी फसल को बुआई कर दी। वह जब दोबारा अपनी फसल को देखने के लिए गया, तो उक्त लोगों ने घेरकर उसके साथ मारपीट की। फसल पर दोबारा ट्रैक्टर चला दिया। जब दोबारा वह मामले की शिकायत करने के लिए थाना न्यूरिया गया, तो पुलिस कर्मियों ने उसे वहां से भगा दिया। अब युवक ने मामले की शिकायत एसपी से की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed