{"_id":"654fb6d28ab080635d011f84","slug":"tractor-and-dumper-collide-villager-dies-after-being-flattened-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-7457-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रैक्टर-डंपर भिड़े, चपटे में आकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रैक्टर-डंपर भिड़े, चपटे में आकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
बरखेड़ा में गोपी कॉलोनी के पास टक्टर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर । संवाद
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर देर रात ट्रैक्टर व डंपर की आमने-सामने टक्कर के दौरान वहां पास में ही टहल रहे प्रेमशंकर व उनका पांच वर्षीय नाती घायल हो गए। इलाज के दौरान प्रेमशंकर की देर रात मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक भाग गए।
बरखेड़ा क्षेत्र में मोहल्ला गोपी कॉलाेनी निवासी प्रेमशंकर शुक्रवार की रात हाईवे के किनारे अपने पांच वर्षीय नाती को गोद में लेकर टहल रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे बरखेड़ा चीनी मिल की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर की डंपर से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान हाईवे किनारे टहल रहे प्रेमशंकर व उनका नाती ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बरखेड़ा सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर प्रेमशंकर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात प्रेमशंकर की उपचार की दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रेमशंकर के एक पुत्र व एक पुत्री है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन ने मामले की तहरीर अभी थाने में नहीं दी है।
खराब सड़क बनी हादसे का कारण
बताया जा रहा है कि जहां पर हादसा हुआ है, वहां पर एक साइड की सड़क सही और एक साइड की खराब है। दोनों वाहन सही सड़क पर वाहन को ले जा रहे थे। इसी दौरान आमने-सामने आने पर हादसा हो गया।