फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Track finalized till Shahgarh, Mailani-Lucknow Express will run soon

Pilibhit News: शाहगढ़ तक ट्रैक फाइनल, जल्द चलेगी मैलानी-लखनऊ एक्सप्रेस

Fri, 27 Oct 2023 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Track finalized till Shahgarh, Mailani-Lucknow Express will run soon
- समय सारणी हुई जारी, अगले महीने ट्रेन चलने की उम्मीद जता रहे अफसर
विज्ञापन

- पूरनपुर के व्यापारियों में खुशी, ट्रेन न चलने पर धरना-प्रदर्शन की दी थी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। मैलानी-शाहगढ़ के बीच जल्द ही ट्रेनें चलने की संभावना है। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद मैलानी-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन की दूरी विस्तार कर इसे शाहगढ़़ तक चलाया जाएगा। इसकी समय सारणी भी जारी कर दी गई है। समय सारणी सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों में खुशी की लहर है।

पीलीभीत-ऐशबाग के बीच अमान परिवर्तन का काम तीन चरणों में शुरू किया गया था। पहले चरण में ऐशबाग से मैलानी, दूसरे चरण में पीलीभीत से भोजीपुरा तक अमान परिवर्तन का काम हुआ, यहां ट्रेनें चल रहीं हैं।
विज्ञापन

तीसरे चरण में पीलीभीत से मैलानी के बीच छोटी लाइन का आखिरी सफर 31 मई 2018 को हुआ था। इसके बाद मैलानी से शाहगढ़ तक अमान परिवर्तन का काम करीब एक साल पहले पूरा हुआ। इसका सीआरएस निरीक्षण भी कई महीने पहले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी से शाहगढ़ तक विद्युतीकरण का काम भी पूरा हुआ। पिछले महीनेे मुख्य विद्युत इंजीनियर ने विद्युतीकरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला। फिलहाल शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच अमान परिवर्तन और विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।
जिसे दिसंबर तक पूरा करने के उच्च अफसरों के निर्देश है। मैलानी से शाहगढ़ तक अमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद भी ट्रेनें न चलने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पिछले महीने स्टेशन पर धरना प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया था।
साथ ही शीघ्र ही ट्रेनों के न चलने पर नवंबर महीने में एक से तीन नवंबर तक धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इसके अलावा अन्य कई संगठन के लोग भी धरना प्रदर्शन कर चुके है। सांसद वरुण गांधी भी शाहगढ़ तक ट्रेनें चलाने को कई बार रेल मंत्री को पत्राचार कर चुके हैं।

रेल विकास निगम (आरवीएनएल) डालीगंज-पीलीभत रेल विद्युतीकरण के परियोजना प्रबंधक कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से मैलानी से शाहगढ़ तक ट्रेन चलाने को हरी झंडी मिल गई है। इसको लेकर मैलानी लखनऊ एक्सप्रेस की दूरी का विस्तार कर समय सारणी जारी की गई है।

इससे शीघ्र ही ट्रेनें चलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि समय सारणी जारी होने के बाद कर्मचारियों की तैनाती, उनको आवास आवंटन आदि की प्रक्रिया में तेजी आएगी। इस संबंध में इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे किसी आदेश व समय सारणी की फिलहाल उनको जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed