फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tourists were thrilled to see the antics of the tigress with her three cubs.

Pilibhit News: तीन शावकों संग बाघिन की अठखेलियों को देख रोमांचित हुए सैलानी

Wed, 27 May 2026 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tourists were thrilled to see the antics of the tigress with her three cubs.
पीटीआर में तीन शावकोंं के साथ चहलकदमी करती बा​घिन। स्रोत सोशल मीडिया
कलीनगर। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को तीन शावकों के साथ बाघिन की चहलकदमी का रोमांचक नजारा देखने को मिला। बाघिन को शावकों के साथ जंगल के रास्ते पर विचरण करते देख सैलानी उत्साहित हो उठे और कैमरों में इस पल को कैद करने लगे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह और शाम की सफारी के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक पीटीआर पहुंचे। जंगल के भीतर प्राकृतिक वातावरण और वन्यजीवों की गतिविधियों ने सैलानियों को खासा आकर्षित किया। इसी दौरान एक रूट पर बाघिन अपने तीन शावकों के साथ दिखाई दी। शावक कभी मां के आगे-पीछे दौड़ते नजर आए तो कभी झाड़ियों में अठखेलियां करते दिखे। करीब कुछ मिनट तक यह दृश्य देखने को मिला, जिससे पर्यटकों में रोमांच का माहौल बना रहा। सैलानियों ने बताया कि इतने करीब से बाघिन और उसके शावकों को देखना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। कई पर्यटक वाहन रोककर शांत माहौल में वन्यजीवों की गतिविधियों को निहारते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed