{"_id":"695fefc0f985c0f27a09a692","slug":"tourist-place-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-151500-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाघिन के साथ तीन शावकों के दीदार कर रोमांचित हुए सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाघिन के साथ तीन शावकों के दीदार कर रोमांचित हुए सैलानी
Thu, 08 Jan 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर में भ्रमण करती बाघिन और शावक वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। ठंड के मौसम में जंगल सफारी का रोमांच और भी बढ़ जाता है। बृहस्पतिवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी कर रहे पर्यटकों को उस समय खास अनुभव मिला, जब एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ विचरण करती नजर आई।
बाघों के दीदार के शौकीनों के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व इन दिनों सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बना हुआ है। यहां रोजाना बाघों के अद्भुत नजारे पर्यटकों को देखने को मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को ठंड के बीच जंगल सफारी करने पहुंचे सैलानियों को बाघ के भी दीदार हुए। पक्की पटरी पर एक नहीं बल्कि बाघिन के साथ तीन शावकों की चहलकदमी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई। यह दृश्य सैलानियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार रहा। वर्तमान में सर्दियों की छुट्टियां चल रही हैं। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में शीतलहर का असर भी जारी है। सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इसके बावजूद सैलानी की संख्या में कोई कमी नहीं देखी जा रही है। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली की सफारी में भी अच्छी-खासी भीड़ रही। सैलानी पूरे उत्साह के साथ जंगल सफारी का आनंद लेते नजर आए। बाघिन और उसके शावकों के दीदार ने सफारी का रोमांच कई गुना बढ़ा दिया।