{"_id":"7d2f2444431c08adcec32c1c9915f1e6","slug":"tourist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरें बढ़ने से मध्यमवर्गीय पर्यटकों की संख्या घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरें बढ़ने से मध्यमवर्गीय पर्यटकों की संख्या घटी
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद का जंगल टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया। यहां महोफ के जंगल में स्थित चूका बीच ही एक ऐसा पिकनिक स्पॉट है, जहां वन विभाग ने कई खूबसूरत हट बनवाकर पर्यटकों को आकर्षित करने के प्रयास किए थे। चूका बीच में पूर्व में जो दरें लागू की गईं थीं, उससे मध्यम वर्ग काफी खुश था। अब टाइगर रिजर्व के बाद चूका बीच की दरें बढ़ गई हैं। इससे आम पयर्टक चूका बीच जाने से वंचित हो गए। किराए के चौपहिया वाहनों से पहुंचने वाले पर्यटक, जिन्हें बढ़ी दरों की जानकारी नहीं है, वह मुख्य गेट मायूस होकर लौट रहे हैं। हालांकि नए साल पर पहले दिन तो लोगों की भीड़ अधिक पहुंची, अब संख्या कम हो रही है।
ये हैं नई दरें
- पहले बाइक 100, अब 150 रुपये
- जीप कार 200, अब 400 रुपये
- मिनी बस 500, अब 900 रुपये
- बड़ी बस 1000, अब 1700 रुपये
- नेचर हट 500, अब 1100 रुपये
- बैंबू हट 2500, अब 2100 रुपये
- अरण्य कुटी 1500, अब 2000 रुपये
- मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस 1100
- बराही और माला 900-900 रुपये
- नवदिया 800 रुपये
- गढ़ा व महोफ 750 रुपये
यह सही है कि नई दरें लागू होने से पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। कुछ हटों की बढ़ी दरों को संशोधित किया गया है। राजस्व तो बढ़ा है, लेकिन पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए अफसरों से दिशा निर्देश लिए जा रहे हैं।
केपी सिंह, वन क्षेत्राधिकारी महोफ
विज्ञापन
ये हैं नई दरें
- पहले बाइक 100, अब 150 रुपये
- जीप कार 200, अब 400 रुपये
- मिनी बस 500, अब 900 रुपये
- बड़ी बस 1000, अब 1700 रुपये
- नेचर हट 500, अब 1100 रुपये
- बैंबू हट 2500, अब 2100 रुपये
- अरण्य कुटी 1500, अब 2000 रुपये
- मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस 1100
- बराही और माला 900-900 रुपये
- नवदिया 800 रुपये
- गढ़ा व महोफ 750 रुपये
यह सही है कि नई दरें लागू होने से पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। कुछ हटों की बढ़ी दरों को संशोधित किया गया है। राजस्व तो बढ़ा है, लेकिन पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए अफसरों से दिशा निर्देश लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
केपी सिंह, वन क्षेत्राधिकारी महोफ