फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tourism will get wings, projects worth Rs 39 crore come on ground

Pilibhit News: पर्यटन को लगेंगे पंख, 39 करोड़ के प्रोजेक्ट आए धरातल पर

Tue, 20 Feb 2024 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tourism will get wings, projects worth Rs 39 crore come on ground
चूका बीच पर बनी वाटर हट । फाइल फोटो
पीलीभीत। जिले का पर्यटन अब और रफ्तार पकड़ेगा। भूमि पूजन समारोह में पर्यटन से जुड़े 39 करोड़ के आठ प्रोजेक्ट धरातल पर आए हैं। इन प्रोजेक्ट के शुरू होने से जिले में सैलानियाें की संख्या बढ़ेगी। दावा है कि करीब 200 लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

बांसुरी और टाइगर रिजर्व से जिले की पहचान है। इसके अलावा गोमती उद्गम स्थल, चूका बीच, सप्त सरोवर व अन्य स्थान हैं। जहां पूरे वर्ष भर लोग घूमने आते हैं। जिले के पर्यटन को और विस्तार देने के लिए इंस्वेटर्स समिट में एमओयू साइन किए गए थे।
विज्ञापन

सोमवार को भूमि पूजन समारोह में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि पर्यटन से जुड़े आठ प्रोजेक्ट धरातल पर आ गए हैं। इन पर काम शुरू हो गया है। इससे करीब 200 लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही जिले के पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। जंगल से जुड़े दो प्रोजेक्ट भी धरातल पर आए हैं। इससे 56 लोगों को रोजगार मिलने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चूका बीच पर जुटते हैं सैलानी
पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटक चूका बीच जरूर घूमते हैं। जंगल भ्रमण में सैलानियों को बाघ, तेंदुआ, चीतल, बारहसिंघा, भालू आदि के दीदार होते हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मौजूदा समय में 72 बाघ, 101 तेंदुए, 190 भालू, 845 बारहसिंघा, 28257 चीतल, 753 मगरमच्छ मिलाकर करीब एक लाख वन्य जीव हैं। वन्य जीवों के संरक्षण के लिए टाइगर रिजर्व में कई काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed