फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tourism season begins at Pilibhit Tiger Reserve

यूपी: पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र शुरू, पहले दिन स्कूली बच्चों को मुफ्त कराई गई जंगल सफारी

Sun, 01 Nov 2026 02:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 01 Nov 2026 02:24 PM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के द्वार पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने पूजा-अर्चना के बाद नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जंगल के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
Tourism season begins at Pilibhit Tiger Reserve
वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने किया पर्यटन सत्र का शुभारंभ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चार माह के लंबे इंतजार के बाद रविवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व का जंगल पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने मुस्तफाबाद गेट पर पूजा-अर्चना के बाद नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जंगल के लिए रवाना किया। पहले दिन पर्यटकों और स्कूली बच्चों को निशुल्क जंगल सफारी कराई गई। इसके साथ ही जंगल में एक बार फिर पर्यटकों की चहल-पहल शुरू हो गई।

विज्ञापन


शुभारंभ के बाद स्कूली बच्चों ने सफारी वाहनों से जंगल की सैर की और प्राकृतिक वातावरण के बीच वन्यजीवों को देखने का रोमांच महसूस किया। इस बार पर्यटकों को जंगल की जैव विविधता से रूबरू कराने के लिए 95 प्रशिक्षित नेचर गाइड तैनात किए गए हैं। इनमें 15 अनुभवी गाइडों की विशेष टीम सुपर-15 भी शामिल है। पर्यटक अतिरिक्त शुल्क देकर इनकी सेवाएं ले सकेंगे। ये गाइड जंगल के रहस्यों, वन्यजीवों के व्यवहार और जैव विविधता की जानकारी देंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

दो पालियों में होगा सफारी का संचालन 
बारिश के चलते शुरुआती दिनों में जंगल सफारी का संचालन जोन-2 तक ही सीमित रखा गया है। फिलहाल मुस्तफाबाद और बराही गेट से पर्यटकों को प्रवेश मिलेगा, जबकि महोफ गेट बंद रहेगा। सफारी का संचालन सुबह सात से दस बजे और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक दो पालियों में किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए 95 सफारी वाहन तैयार किए गए हैं।

चूका बीच की थारू हटों और सप्त सरोवर में भी पर्यटकों के ठहरने और प्रकृति का आनंद लेने के इंतजाम किए गए हैं। जंगल में पॉलीथिन ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पिछले पर्यटन सत्र में पर्यटकों की बढ़ी आमद को देखते हुए इस बार सुविधाओं का विस्तार किया गया है। वन विभाग को उम्मीद है कि नए सत्र में देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed