फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tomato flu : alert advisory issued in district

टोमेटो फ्लूः जिले में अलर्ट, सीएमओ ने जारी की एडवाइजरी

Mon, 29 Aug 2022 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
tomato flu : alert advisory issued in district
पीलीभीत। कई राज्यों में टोमैटो फ्लू की दस्तक के बाद प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया है। शासन से जारी हुई एडवाइजरी पर अमल कराने के लिए जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी है। सीएमओ ने जनपद की सीएचसी स्तर पर एडवाइजरी जारी कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के साथ मंकी पॉक्स को लेकर सतर्कता बरती जा रही थी। अब टोमैटो फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। दरअसल केरल, तमिलनाडु, हरियाणा और उड़ीसा में टोमैटो फ्लू के लक्षण सामने आए हैं। टोमैटो फ्लू वायरल बीमारी बताई जा रही है। यह बीमारी दस साल से कम उम्र के बच्चों में फैलने की आशंका जताई जा रही है। इसके लक्षण को लेकर शरीर में लाल छाले, चकत्ते, त्वचा में जलन और बच्चों में निर्जलीकरण के रूप में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चार राज्यों में बीमारी के लक्षण सामने आने के बाद केंद्र की गाइडलाइन के बाद प्रदेश में भी सतर्कता बढ़ा दी गई। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि शासन की एडवाइजरी के बाद जिले में सभी को अलर्ट कर दिया है। एमओईसी को पत्र भेजकर बीमारी की संभावित रोकथाम और नियंत्रण को लेकर सतर्कता बरती जाए। लक्षण पाए जाने पर तत्काल सूचना दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed