{"_id":"5738b26f4f1c1b6c17ac71f5","slug":"together-with-deoband-appreciate-the-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद के साथ मिलकर काम करने की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद के साथ मिलकर काम करने की सराहना
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 15 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला अशरफ खां स्थित मिर्जा निवास पर रविवार को मुगल वेलफेयर सोसायटी की बैठक हुई, जिसमें मुसलमानों को कथित आतंकी बताकर फंसाने की साजिश के खिलाफ मौलाना तौकीर रजा द्वारा मिल्ली मसायल पर देवबंद के साथ मिलकर कार्य करने की सराहना करते हुए समर्थन का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष मिर्जा मोहम्मद वेग ने कहा कि मुसलमानों के खिलाफ साजिश की जा रही है। मसलकी लड़ाई का सरकार पर फायदा उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौलाना तौकीर रजा खां ने देवबंद जाकर मिल्ली मसायल पर एकजुट होने का पैगाम दिया है। देवबंद के उलेमा ने भी इस मसले पर खैर मकदम किया, जो कि एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि मसलक और अकायद पर दोनों फिरकों में एकराय नहीं हो सकती, लेकिन मिल्ली मसायल पर एकजुट होना वक्त का तकाजा है। बैठक में सोसायटी के जनरल सेक्रेट्री तारिक अली बेग, शकील बेग, शाबाज खान, मोहतशिम खान, परवेज खां, फैजान खां, यासीन बेग आदि मौजूद रहे।