फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   today will held the sub- elections

उपचुनाव के लिए मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

Sun, 21 Feb 2016 12:08 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 21 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
today will held the sub- elections
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। नाम वापसी के बाद पूरनपुर के जटपुरा गांव में प्रधान के अलावा ललौरीखेड़ा और बिलसंडा में बीडीसी के दो पदों तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 100 पदों के लिए मतदान होना है। सभी सातों ब्लाकों के 60 बूथ बनाए गए हैं। रविवार को होने वाले मतदान के लिए शनिवार को एडीएम अजयकांत सैनी की मौजूदगी में गांधी सभागार से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। पार्टियों को गांव तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने बसों और टाटा मैजिक आदि वाहनों की व्यवस्था की है। पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री, मतपेटिकाएं देकर रवाना किया गया। इस मौके पर प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणमणि त्रिपाठी और सभी आरओ, एआरओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से होगी वोटिंग
एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी, जो शाम पांच बजे तक चलेगी। मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियों को मतपेटिकाएं संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर जमा करनी होंगी।
विज्ञापन

23 को होगी मतगणना
रविवार को उपचुनाव के लिए मतदान के बाद 23 फरवरी को मतगणना होनी है। मतगणना अभिकर्ता बनने के लिए सिर्फ 22 फरवरी को ही आवेदन करना होगा। सभी प्रत्याशियों को अपने मतगणना एजेंट एक ही दिन में बनवाने होंगे। अमरिया ब्लाक के आरओ आरके सोमवंशी ने बताया कि अमरिया ब्लाक मुख्यालय पर 22 फरवरी को मतगणना अभिकर्ता बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed