फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Today additional roadways buses will run on local routes on Bhaiya Dooj.

Pilibhit News: आज भैयादूज पर लोकल रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

Tue, 14 Nov 2023 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Today additional roadways buses will run on local routes on Bhaiya Dooj.
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसे । फाइल फोटो
पीलीभीत। भैयादूज के बुधवार को होने वाले पर्व को लेकर रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारी बीसलपुर, पूरनपुर, बरेली और टनकपुर के लिए अतिरिक्त बसों को लगाकर बेहतर परिवहन सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि बहनाें को किसी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन

दीपावली पर दिल्ली व अन्य लंबे रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया गया था। अब विभाग भैया दूज के त्योहार पर लोकल रूट पर बसों की संख्या को बढ़ाएगा। जिससे त्योहार पर जाने वाले यात्रियों की यात्रा को सुगम किया जा सके। बीसलपुर रोड पर अब तक सात गाड़ियों का ही संचालन किया जा रहा था। अब तीन गाड़ियां और बढ़ा दी गईं हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बरेली मार्ग पर पूर्व में 10 बसें संचालित हो रहीं थीं। इन्हें वहां से अन्य जगहों पर भेज दिया जाता था, लेकिन त्योहार पर इस रूट पर 20 बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें केवल बरेली-पीलीभीत तक ही चलेंगी। पूरनपुर मार्ग पर पूर्व में आठ गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। अन्य डिपो की बसों का संचालन भी यहां के लिए किया जाता है। इससे उधर यात्रियों को समस्या कम होती है। यहां पर महज दो बसों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर मार्ग पर छह गाड़ियों का संचालन हो रहा था। यहां पर अब चार बसों को और लगाया गया है। ताकि उत्तराखंड आने जाने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लोकल मार्गों पर बसों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा भी अगर सवारियों को आने जाने में दिक्कत होती है तो अन्य बसों को वहां भेज दिया जाएगा।



लोकल रूटों पर बसों को बढ़ाया गया है। भैया दूज पर यात्रियों को बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। अगर किसी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो वहां तत्काल बस लगा दी जाएगी। - पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed