फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Todarpur-Dinnagar link road washed away in flood, 400 meters of road damaged

Pilibhit News: बाढ़ में बहा टोडरपुर-दीननगर संपर्क मार्ग, 400 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

Sat, 20 Sep 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Todarpur-Dinnagar link road washed away in flood, 400 meters of road damaged
टोडरपुर मार्ग की जर्जर स्थिति। संवाद
मझोला। टोडरपुर से दीननगर को जोड़ने वाला निर्माणाधीन संपर्क मार्ग हाल की बाढ़ में बुरी तरह प्रभावित हो गया है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस सड़क का लगभग 400 मीटर हिस्सा बाढ़ की चपेट में आने से गिट्टी और रेत सहित बह गया है। इससे ग्रामीणों का मुख्य संपर्क मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन


मझोला क्षेत्र में टोडरपुर से दीन नगर मार्ग लंबे समय से जर्जर है। करीब 10 से अधिक गांव के लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। जर्जर हालत होने के चलते क्षेत्रीय लोग मरम्मत की मांग करते आ रहे थे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से स्मारक को कार्य योजना में शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन

एक करोड़ का बजट मंजूर होने के बाद कुछ माह पूर्व ही इस मार्ग का निर्माण शुरू कराया गया था। करीब दो किलोमीटर लंबाई और तीन मीटर चौड़ाई में कार्य शुरू हुआ, जिसे बाढ़ के कारण रोकना पड़ गया। कुछ स्थानों पर मार्ग बुरी तरह कट गया। इससे क्षेत्रीय लोगों का आवागमन प्रभावित है। पानी उतरने के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। जूनियर इंजीनियर संतोष तिवारी ने क्षतिग्रस्त हिस्सों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाढ़ से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। निर्देश मिलते ही पुनः निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य संपर्क साधन है। इसके क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि जल्द ही सड़क की मरम्मत कर यातायात सुचारू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed