फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   To meet the target, bad wheat is being sent to the procurement centers

Pilibhit News: लक्ष्य पूरा करने के लिए खरीद केंद्रों पर भेजवा रहे खराब गेहूं

Tue, 15 Apr 2025 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
To meet the target, bad wheat is being sent to the procurement centers
पूरनपुर मंडी समिति में आढ़तियों के यहां लगे गेहूं के ढेर। संवाद
पूरनपुर। मंडी में गेहूं का रेट घोषित मूल्य से ऊपर है। अधिकांश किसान गेहूं की बिक्री के लिए राइस मिलर, बीज व्यापारी और आढ़तियों के पास पहुंच रहे हैं। व्यापारियों के पास गेहूं बिक्री करने वाले किसानों की भीड़ लग रही है। वहीं खरीद केंद्रों पर नाममात्र को ही किसान गेहूं बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं। क्रय केंद्रों पर लक्ष्य पूरा करने के लिए गंदा और खराब गेहूं भिजवाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

खरीद केंद्रों पर 2425 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का भाव है। मगर खुले बाजार में शुरू से ही गेहूं का रेट घोषित मूल्य से अधिक रहा। बारिश से पहले तो व्यापारियों ने 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद की। बारिश में गेहूं भीगकर उसका दाना सफेद हो गया। उसके जल्दी खराब होने की आशंका पर बाजार में गेहूं का रेट पचास रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडी में 2450 से 2470 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की बिक्री हुई। घोषित मूल्य से बाजार में गेहूं का भाव अधिक होने पर अधिकांश किसान व्यापारियों को गेहूं बेच रहे हैं। राइस मिलर, बीज व्यापारियों के यहां गेहूं बिक्री करने वाले किसानों की भीड़ लग रही है। सुबह होते ही राइस मिलों के गेट पर गेहूं से भरी ट्रॉलियों-ट्रैक्टरों की लंबी लाइनें लग रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीज व्यापारी भी जमकर गेहूं की खरीद करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि व्यापारी खराब व गंदा गेहूं केंद्रों पर भिजवा रहे हैं। इससे खरीद लक्ष्य तो बढ़ेगा ही, व्यापारी भी कार्रवाई की जद में आने से बचे रहेंगे। व्यापारी बताते हैं कि एक हजार क्विंटल गेहूं खरीद केंद्रों पर देने पर व्यापारी को मात्र 24-25 सौ रुपये ही पास से देने पड़ रहे हैं। मगर इसमें कार्रवाई होने पर हजारों रुपये जुर्माना आदि से बचत हो रही है।

उतराई, छनाई का भी किसानों को मिलने लगा लाभ

खरीद केंद्रों पर गेहूं का मूल्य 2425 रुपये है। अगर किसान खरीद केंद्र पर बिक्री को लाए गए गेहूं की उतराई और छनाई करता है। तब उसे 20 रुपये अधिक मिलना चाहिए। मगर शुरूआत में किसानों को मात्र 2425 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से ही भुगतान किया जा रहा था। बाजार में गेहूं का रेट उछाल पर पहुंचने पर अधिकांश किसानों को बगैर उताराई, छलाई के भी 2425 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है।


खरीद केंद्रों पर किसान गेहूं की बिक्री करने आ रहे हैं। यहां किसानों को कोई समस्या नहीं हो रही है। 2425 रुपये के हिसाब से भुगतान मिल रहा है। खरीद केंद्रों पर गेहूं बिक्री पर किसान के खाते में 24 घंटे के अंदर भुगतान पहुंच रहा है।- अजीत प्रताप सिंह, एसडीएम



बीसलपुर में 16 हजार क्विंटल हुई गेहूं खरीद
बीसलपुर। मंडी परिसर स्थित विभिन्न एजेंसियों के सभी राजकीय क्रय केंद्रों पर अब तक 16 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। मंडी सचिव नाजिम अली ने बताया कि जिन किसानों का गेहूं तोला गया है उनका भुगतान भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। केंद्रों पर मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। गेहूं तुलवाने में किसानों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed