फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   To avoid the terror of monkeys, posters of langurs were put up in the colony

Pilibhit News: कॉलोनी में लगे लंगूर के पोस्टर... भाग खड़े हुए बंदर

Tue, 11 Jun 2024 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
To avoid the terror of monkeys, posters of langurs were put up in the colony
आर्दश कॉलोनी नई वस्ती में लगाया गया लंगूर का पोस्टर । संवाद
पीलीभीत। शहर में बंदरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इस समस्या का समाधान नगर पालिका की ओर से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बंदरों के आतंक से आजिज आकर लोगों ने अब खुद ही उपाय करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते शहर की आदर्श काॅलोनी, नई बस्ती में लोगों ने लंगूर के पोस्टर लगाए हैं।
विज्ञापन

शहर में इस समय बंदरों का काफी आतंक है। सुबह होते ही लोगों की छतों पर बंदर ऊधम मचाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में बंदर घरों के बाहर सूख रहे कपड़ों आदि का नुकसान पहुंचाते हैं, रोकने पर हमलावर भी हो जाते हैं। बंदरों के इस आतंक से लोग परेशान हैं साथ ही भयभीत भी है। पालिका प्रशासन के इस ओर कोई ध्यान न देने के कारण अब लोगों ने खुद ही इसका उपाय खोज निकाला है।
विज्ञापन

आदर्श काॅलोनी, नई बस्ती में लोगों ने लंगूर के पोस्टरों को चस्पा किए हैं। बताया जाता है कि लंगूर को देखकर छोटे बंदर वहां नहीं आते। उससे डर कर भाग जाते है। कॉलोनी के चौकीदार ने बताया कि करीब बीस दिन पहले पोस्टर लगाए गए थे। इससे फर्क भी पड़ा है। बंदरों का आना नाममात्र हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
बंदरों के हमले से घायल 20 से 30 लोग रोजाना पहुंचते हैं मेडिकल कॉलेज
बंदर न सिर्फ सामान को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि रोकने पर हमला भी कर देते हैं। बंदरों के काटने से घायल हुए 20 से 30 लोग रोजाना ही मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंचते हैं।
---
शहर में बंदरों का आतंक है, ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। ऐसा है तो इसको लेकर कार्रवाई कराई जाएगी।

- एससी भारती, ईओ नगर पालिका पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed