{"_id":"573b59414f1c1ba171ac6ec6","slug":"to-avoid-scolding-the-sun-had-gone-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांट से बचने के लिए रूद्रपुर चला गया था सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांट से बचने के लिए रूद्रपुर चला गया था सूरज
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 17 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजल्ट देखने की बात कहकर घर से निकला छात्र लापता होने के दो दिन बाद आखिरकार घर लौट आया। रूद्रपुर से एक मैजिक चालक के जरिए छात्र ने घर वालों को सूचना दी। जिसके बाद परिवारीजन उसको रूद्रपुर से वापस ले आए। इसकी सूचना गजरौला पुलिस को दे दी गई है।
गजरौला थाना क्षेत्र के ध्योना गांव के रहने वाले किसान मोहनाल का सोलह वर्षीय बेटा सूरज हाईस्कूल का छात्र है। रविवार दोपहर को वह घर से रिजल्ट देखने जाने की बात कहकर निकला। इसके बाद से वह लापता हो गया था। सोमवार शाम को घर वालों ने पुलिस को इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर पुलिस ने अभी छात्र को तलाशना भी शुरू नहीं किया था कि घर वालों को राहत मिली। उत्तराखंड के रूद्रपुर से एक मैजिक चालक का फोन छात्र के पिता के मोबाइल पर आया। इसमें जानकारी दी गई कि छात्र सूरज वहां पर है। सूचना मिलते ही घर वालों ने रूद्रपुर में रहकर मजदूरी कर रहे गांव के ही जमुना प्रसाद को फोन कर छात्र को सुपुर्दगी में लेने की बात कही। इधर घर वाले रात में ही रूद्रपुर के लिए निकल गए। जिसके बाद छात्र को लेकर रूद्रपुर से मंगलवार सुबह घर आए। यहां पूछने पर छात्र ने फेल होने के डर से रूद्रपुर भागने की बात बताई है। घर वालों की ओर से छात्र के मिलने की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।