{"_id":"585e811f4f1c1b0f15e39e40","slug":"to-alleviate-the-crisis-hanuman-is-called","type":"story","status":"publish","title_hn":" संकट हरने वाले को हनुमान कहते है....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट हरने वाले को हनुमान कहते है....
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
भगवान हनुमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकीर्तन दरबार की 27 वीं वर्षगांठ पर शहर में धूमधाम से निकाली गई बालाजी की शोभायात्रा
श्री संकट मोचन बालाजी महाराज संकीर्तन दरबार की 27 वीं वर्षगांठ पर महंत अखिलेश विशिष्ठ की अगुवाई में बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर में कई जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्र रहे।
शनिवार सुबह पहले कुमार तनय धर्मशाला के सामने स्थित बालाजी मंदिर में सवामनी का भोग लगाया गया। मन्नतें पूरी होने पर भक्तों ने बालाजी को भोग लगाया। जिसका प्रसाद छकने वालों की भीड़ रही। देर शाम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अग्रवाल सभा, रंगीलाल चौराहा, स्टेशन रोड, चावला चौराहा, होली चौराहा, गंगा मंदिर, लोहा मंडी, जेपी रोड, इमली चौराहा, साहूकारा होते हुए शुभारंभ स्थल पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान भक्तगण भजन गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। भगवान गणेश, महंत जी, राधाकृष्ण, रामदरबार, हनुमान के स्वरूपों की झांकियां रही। काली का अखाड़ा देखने को भारी भीड़ रही। महंत अखिलेश वशिष्ठ ने बालाजी के भजनों से समां बांध दिया। इस दौरान संकट हरने वाले को, पवनसुत विनती बारम्बार आदि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर आकाश वशिष्ठ, सागर वशिष्ठ, सुरेश अग्रवाल, शिखा वशिष्ठ, नितिन भारद्वाज, विभव अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, राघेश्याम मिश्रा, सुमन कांति, कुसुमा देवी, अंशू वशिष्ठ, संजीव शुक्ला, राजीव कश्यप, अनुराधा जौहरी, अमोल वशिष्ठ, गौरव बाजपेई, शिवम तिवारी, अशोक चौहान, मुकेश सक्सेना, सुनील सक्सेना, राम सिंह, शिवानी गुप्ता, जियालाल, सौरभ बाजपेई आदि थे। महंत ने बताया कि आज रविवार को विराट यज्ञ किया जाएगा।