फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tinshad dropped in gale, laborer dies in rubble

आंधी में गिरा टिनशेड, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Mon, 19 Jun 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 19 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Tinshad dropped in gale, laborer dies in rubble
आंधी में गिरा टिनशेड, मलबे में दबकर मजदूर की मौत
सोमवार को आई आंधी जानलेवा साबित हुई। आंधी के दौरान टिनशेड भरभरा कर गिर गया। जिसके मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के मझारा फार्म निवासी गुरनाल सिंह के खेत पर सोमवार को धान की रोपाई करने के लिए ठेके पर मजदूर काम कर रहे थे। दोपहर बाद अचानक आई आंधी के दौरान सभी खेत के किनारे बने टिनशेड में जाकर बैठ गए। इस बीच टिनशेड अचानक भरभरा कर गिर गया। इसके मलबे में दबकर मजदूर टोंडरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय ढाकन लाल की मौत हो गई। जबकि 65 वर्षीय रामभरोसे, 63 साल के रामकुंवर, 45 वर्ष की लीलावती घायल हो गए। उधर, पड़ोस के दलजीत सिंह के फार्म हाउस पर भी टिनशेड गिरने से मलबे में दबकर वहां काम कर रहे मजदूर 65 वर्षीय रामप्रसाद, 55 साल की सूरजमुखी घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर यूपी 100 और मझोला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ढाकन लाल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उनकी मौत का पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed