फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Timetable ready in degree college, teaching work will be from 23

उपाधि कॉलेज में समय सारिणी तैयार, शिक्षण कार्य 23 से होगा

Sun, 22 Nov 2020 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Timetable ready in degree college, teaching work will be from 23
दिन वार पढ़ाए जाने की समय सारिणी महाविद्यालय ने वेबसाइट पर की अपलोड
विज्ञापन

विद्यार्थियों को अभिभावकों को अनुमति पत्र लेकर आने के निर्देश
पीलीभीत। उपाधि कॉलेज में 23 नवंबर से शिक्षण कार्य शुरू होगा। महाविद्यालय में कोविड-19 गाइडलाइन के मुताबिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिन के हिसाब से पढ़ाए जाने वाले विषयों की समय सारिणी महाविद्यालय ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय गर्ग ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सामाजिक दूरी समेत अन्य नियमों का पालन करते हुए शिक्षण कार्य कराया जाएगा। नियमानुसार समय सारिणी भी तैयार की जा चुकी है, जिसके मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को बीए एवं बीएससी प्रथम वर्ष, बुधवार और बृहस्पतिवार को बीए एवं बीएससी द्वितीय वर्ष, शुक्रवार और शनिवार को बीए एवं बीएससी तृतीय वर्ष के विद्यार्थी महाविद्यालय आएंगे। इसी तरह बीकॉम प्रथम वर्ष की कक्षाएं सोमवार, मंगलवार और बुधवार, बीकॉम द्वितीय वर्ष की बृहस्पतिवार और बीकॉम तृतीय वर्ष की शुक्रवार तथा एमकॉम की कक्षा शनिवार को संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एमए सभी विषयों के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी सोमवार, मंगलवार और बुधवार, द्वितीय वर्ष के बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को महाविद्यालय आएंगे। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि सभी विद्यार्थी समय सारिणी महाविद्यालय की वेबसाइट उपाधि महाविद्यालय डॉट कॉम पर देख सकते हैं। विद्यार्थी मास्क लगाने के साथ सैनिटाइजर भी साथ लेकर आएंगे। महाविद्यालय में आने वाले विद्यार्थी अभिभावकों द्वारा आने का अनुमति पत्र और फीस रसीद साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed